SGMH में mining और राजस्व की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार ने कर रखा था अवैध कब्जा

संजय गांधी अस्पताल परिसर में हरियाणा के ठेकेदार ने अवैध कब्जा कर रखा था।critical care Hospital के निर्माण स्थल पर रेत डंप की गई थी। नोटिस के बाद भी नहीं हटा रहा था। गुरुवार को राजस्व और खनिज की टीम पहुंची और रेत सीज कर दी।

SGMH में mining और राजस्व की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार ने कर रखा था अवैध कब्जा

REWA. ज्ञात हो कि करीब 60 करोड़ की लागत से संजय गांधी अस्पताल और Medical college परिसर में कॉलेज बिल्डिंग सहित छात्रों के लिए Hostel आदि का निर्माण कार्य चल रहा है। इसका ठेका हरियाणा की कंपनी ने लिया हुआ है। कंपनी ने निर्माण कार्य के लिए कई ट्रक रेत परिसर में ही PG हास्टल के बगल में डंप कर रखा है। इस जमीन पर पिछले दो महीने से ठेकेदार का कब्जा है। कई मर्तबा ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद भी ठेकेदार रेत हटाने को तैयार नहीं है। इसकी शिकायत Collector से की गई। कलेक्टर के निर्देश पर गुरुवार को राजस्व और Maining विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ठेकेदार को तलब किया और डंप रेत के खिलाफ कार्रवाई कर दी। रेत सीज करने की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही ठेकेदार को मौके से रेत हटाने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई करने पहुंचे टीम के साथ Narendra singh ने बताया कि ठेकेदार दो महीने से अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा किया था। कई मर्तबा इसे हटाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद भी ठेकेदार रेत नहीं हटा रहा था। डंप रेत सीज करने की कार्रवाई की गई है। रेत हटाने के बाद मौके पर क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण का भूूमि पूजन किया जाएगा।


करीब 13 करोड़ की लागत से बनेगा अस्पताल
Critical Care Unit 13 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। इसकी राशि केन्द्र से मिल रही है। 50 बिस्तर का अस्पताल बनाया जाएगा। इस Critical Care Unit का उपयोग कोविड जैसी आपदा के दौरान किया जाएगा। यदि कोई महामारी आती है तो इस यूनिट में मरीजों को भर्ती किया जाएगा। सामान्य दिनों में संजय गांधी अस्पताल के मरीजों को यहां भर्ती रखा जाएगा। यूनिट के निर्माण को लेकर केन्द्र और भोपाल से इंजीनियरों ने पहले ही निरीक्षण कर लिया था। जगह का भी चयन किया जा चुका था। इसके बाद ठेकेदार ने कब्जा कर लिया था।
-------
मौके से रेत हटाने के लिए कहा गया है। रेत हटाकर कहीं और डंप किया जाएगा। कार्रवाई जैसी बात सामने नहीं आई है और नोटिस भी नहीं मिला है। जल्द ही रेत हटा ली जाएगी।
महेन्दर सिंह
ठेकेदार, MSLR company
13 करोड़ की लागत से यहां क्रिटिकल केयर अस्पताल बनना है। यहां पर किसी और ठेकेदार ने कब्जा कर लिया है। दो महीने से हटाने के लिए बोला जा रहा है लेकिन हटा नहीं रहे थे। इसी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रेत जब्त कराई गई है। इसे नीलाम कराया जाएगा।
Narendra singh
कार्रवाई के दौरान मौजूद