पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 थाना प्रभारी बदल गए, निरीक्षकों को मिली कमान

रीवा के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया। 18 पुलिस थाना के प्रभारी बदले गए हैं। अब सभी थानों की कमान निरीक्षक सम्हालेंगे। सिर्फ देा थानों की कमान उप निरीक्षक के हाथों में होगी।

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 थाना प्रभारी बदल गए, निरीक्षकों को मिली कमान
Transfer list

Rewa। लंबे समय बाद पुलिस विभाग में इस तरह से फेरबदल किया गया है। एक साथ 18 थानों में प्रभारी बदले गए हैं। पुराने लंबे समय से जमें थाना प्रभारियों को किनारे कर दिया गया है। अब भी उप निरीक्षक कई थानों की कमान सम्हाल रहे थे। अब उनके ऊपर निरीक्षकों को पदस्थ कर दिया गया है। सिविल लाइन थाना में पदस्थ रहे थाना प्रभारी हितेन्द्र नाथ शर्मा को गोलीकांड के बाद पुलिस लाइन भेज दिया गया है। पुलिस लाइन की कमान अब संतोष कुमार पन्द्र सम्हालेंगे। सिटी कोतवाली थाना की जिम्मेदारी निरीक्षक सहदेव राम साहू को सौंपी गई है। विवि थाना में निरीक्षक विजय सिंह बघेल को पदस्थ किया गया है। रायपुर कर्चुलियान थाना का प्रभारी निरीक्षक रूपलाल उईके को बनाया गया है। गुढ़ में निरीक्षक विकास कपीस, गोविंदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चन्द्र पटेल, सेमरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदाराी थाना प्रभारी महिला थाना रहीं निरीक्षक निशा मिश्रा को सौंपी गई है। बैकुंठपुर की जिम्मेदारी श्रृंगेश सिंह राजपूत को दी गई है। मनगवां में अनूप कुमार उईके को पदस्थ किया गया है। गढ़ की जिम्मेदारी निरीक्षक जानकी प्रसाद को और जवा की कमान अजय खोब्रागडे को दी गई है। चाकघाट थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक ऊषा ङ्क्षसह सोमवंशी को, महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी निरीक्षक भूमेश्वरी चौहाान, प्रभारी यातायात के रूप में निरीक्षक हरिशंकर तिवाारी को पदस्थ करने का आदेश एसपी रीवा ने जारी किया है। इसी तरह अजाक प्रभारी के रूप में निरीक्षक लोकमन अहिरवार को सौंपी गई है। डभौरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह को दी गई है। इनका स्थानांतरण पनवार से किया गया है। इसी तरह पनवार में थाना चोरहटा में पदस्थ उपनिरीक्षक आरएस बागरी को पदस्थ किया गया है। एसपी विवेक सिंह ने आदेश जारी किया है। पुलिस अधीक्षक रीवा ने थाना सिटी कोतवाली में पदस्थ उपनिरीक्षक सौरभ सोनी को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश पर्यंत थाना सिरमौर में पदस्थ किया है। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को तत्काल प्रभाव से गंतव्य स्थान के लिए रवाना करने के आदेश जारी किए हैं।