जंगल में चल रहा था मंगल, तभी वन विभाग ने दे दी दबिश और झोपड़ी से यह सब पकड़ाया

जंगल की जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। झोपडियां तान ली थी। अवैध आरा मशीन लगाकर कारोबार कर रहे थे। तभी वन विभाग की टीम ने गुरुवार को दबिश दे दी। मौके पर एक दर्जन से अधिक झोपडिय़ां मिली। इन्हें नष्ट कराया गया। झोपडिय़ों की तलाशी में अवैध आरा मशीन भी मिला। आरा मशीन को भी जब्त किया गया है।

जंगल में चल रहा था मंगल, तभी वन विभाग ने दे दी दबिश और झोपड़ी से यह सब पकड़ाया

रीवा। मिली जानकारी के अनुसार डभौरा रेंज अंतर्गत आरएफ 261 बीट दर्राहा में लोगों ने वन भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था। कई लोगों ने जंगल की जमीन पर झोपडिय़ां तान ली थी। इसकी शिकायत वन मंडलाधिकारी रीवा के पास पहुंची। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग एक्शन में आए। वन विभाग की टीम को मौके पर कार्रवाई के लिए भेजा गया। वन विभाग ने मौके पर दबिश दी तो सभी दंग रह गए। अवैध तरीके से यहां लोगों ने झोपडिय़ां बना रखी थी। अवैध अतिक्रमण कर रखा था। कई हेक्टेयर भूमि पर कब्जा था। झोपडिय़ां बनाकर यहां अवैध काम भी चल रहा था। झोपडिय़ों की तलाशी ली गई तो अवैध तरीके से आरा मशीन भी लगी पाई गई। इसे भी जब्त कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन अवैध झोपडिय़ों में जंगल से अवैध तरीके से लकडिय़ां काट कर खपाई जा रही थी। आरा मशीन का गलत उपयोग किया जा रहा था। आरा मशीन को जब्त कर लिया गया है।