गोदाम में भड़की भीषण आग, पहली मंजिल पर फंस दो लोग, रेस्क्यू बाहर निकाला गया

दीपावली की रात सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत मच्छरदानी गली में भीषण आग भड़क गई। मच्छरदानी और स्कूल यूनिफार्म का गोदाम बना था। ऊपर दुकान संचालक रहते थे। गोदाम में लगी आग इतनी विकराल हो गई थी कि पिता और पुत्र आग में फंस गए। इन्हें रेस्क्यू कर किसी तरह निकाला गया। आग को 7 घंटे की मशक्कत के बाद कापू पाया जा सका। 15 दमकल की गाडिय़ां लगी।

गोदाम में भड़की भीषण आग, पहली मंजिल पर फंस दो लोग, रेस्क्यू बाहर निकाला गया

रीवा। मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत मच्छरदानी गली में नवीन वस्त्रालय के संचालक के अलावा उनके दोनों भाईयों का भी गोदाम हैं। जय कुमार जैन, प्रदीप जैन, शरद जैन का भी गोदाम यहीं पर बना हुआ है। जय कुमार जैन को नीचे गोदाम और ऊपर घर है। रात करीब 1  बजे गोदाम में नीचे आग भड़क गई। एक भाई का मच्छरदानी का गोदाम है। दूसरे भाई का स्कूल ड्रेस का गोदाम है। इसी गोदाम में आग भड़की। देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। तुरंत इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। फायर स्टेशन को भी दी गई। इसके बाद राहत कार्य शुरू हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि गोदाम के ऊपरी हिस्से में पिता और पुत्र फंसे हुए हैं। रेक्स्यू कर बाहर निकाला गया। दमकल की गाडिय़ों से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई। सुबह 7 बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस आगजनी की घटना में पूरा गोदाम जलकर राख हो गया। दमकल की करीब 15 गाडिय़ां आग बुझाने में लगीं।


इनका ज्यादा नुकसान हुआ
मच्छरदानी गली में तीन भाइयों का गोदाम था। इसमें से नवीन वस्त्रालय के संचालक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। एक भाई का गोदाम मच्छरदानियों का था। दूसरे का स्कूल डे्रस का गोदाम था। तीसरे भाई के गोदाम में ज्यादा असर नहीं पड़ा। दीवार बस प्रभावित हुई है। करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
पिता और पुत्र फंस गए थे आग में
पुलिस ने बताया कि गोदाम के ऊपर दो व्यक्ति फंस गए थे। यह दोनों पिता पुत्र हैं। जय कुमा जैन को पैरालिसिस है। किसी तरह पुलिस की मदद से उन दोनों को बाहर निकाला गया। थोड़ी देर और हो जाती तो बड़ा हादसा तय था।