मऊगंज पुलिसकर्मियों को इनकी जांबाजी का मिला इनाम, जानिए क्या कर गए काम

मऊगंज कलेक्टर और एसपी अपनी पॉजिटिव कार्यप्रणाली के कारण सुर्खियों में है। लोगों की मदद के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं और बेहतर काम करने वालों को पुरस्कृत भी कर रहे हैं। इस मर्तबा एसपी ने अपनी टीम को प्रोत्साहित करते हुए बेहतर काम करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया है। उनकी जांबाजी के कारण ही नशे का बड़ा जखीरा पकड़ा गया। इतना ही नहीं पुलिस ने नशे का जखीरा पकडऩे के लिए कई किमी तक तस्कर की कार का पीछा किया था। इसी जबांजी का इनाम कलेक्टर ने दिया है। भले ही यह इनाम की राशि कहने को कम है लेकिन इनाम बड़ा है। यह दोनों ही जांबाजी वाले काम हनुमना पुलिस ने किया। 24 कार्टून देसी शराब पकड़ी थी। वहीं दूसरे दिन 20 कार्टून नशीली कफ सिरप जब्त की थी। इन दोनों कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को एसपी ने नगद राशि से पुरस्कृत किया है।

मऊगंज पुलिसकर्मियों को इनकी जांबाजी का मिला इनाम, जानिए क्या कर गए काम
file photo

1180 पाव देशी शराब पकडऩे वाले यह पुलिसकर्मी हुए पुरस्कृत
10 सितंबर को थाना हनुमना पुलिस ने अजय रावत पिता हकीम राव उम्र 27 वर्ष निवासी सरकारी कोलान थाना चुरहट को गिरफ्तार किया था। इसके पास से 24 कार्टून में 1180 पाव देशी मदिरा बरामद की गई थी। इस कार्रवाई में शामिल थाना प्रभारी हनुमना राम ङ्क्षसह पटेल को 500 रुपए, उप निरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर थाना प्रभारी शाहपुर को 500 रुपए, सउनि इन्द्रेश पाण्डेय को 500 रुपए, दिवाकर सिंह को 500 रुपए, शिवकुमार दुबे को 500 रुपए, रत्नाकर सिंह को 500 और संतोष राव को 500 रुपए के नगद पुरस्कार ेस पुरस्कृत किया गया।
14 पुलिसकर्मी इसलिए हुए पुरस्कृत
11 सितंबर को हनुमना पुलिस ने सुदीप कुमार सिंह पिता योगेन्द्र बहादुर सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम रामडीह थाना बहरी जिला सीधी एवं रवि सिंह परिहार उर्फ अभिषेक पिता केशव ङ्क्षसह उम्र 25 वर्ष निवासी बुढिय़ा थाना रायपुर कर्चुलियान को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 20 कार्टून में 2390 शीशी कफ सिरफ बरामद की गई थी। इस कार्रवाई के लिए एसपी वीरेन्द्र जैन ने थाना प्रभारी  राम सिंह को 500 रुपए, संतोष सिंह चौहान सउनि, तौसिफ खान प्रधान आरक्षक, नितिन शुक्ला, कन्हैया सिंह पटेल, शिव कुमार दुबे, दिवाकर सिंह, रत्नाकर सिंह को 500 रुपए व आरक्षक रितुराज सिंह, पवन साहनी, संजीव यादव, राकेश वर्मा, देव प्रताप सिंह, महिला आरक्षक अलका सिंह को 100-100 रुपए नगद से पुरस्कृत किया गया है।