मऊगंज रह गया पीछे, मैहर ने मारी बाजी, खुलेगा नया विभाग, सतना से भरे जाएंगे 160 पद, 24 नए सृजित किए गए
रीवा में दिग्गजोंं की भरमार है। डिप्टी सीएम रीवा से ही हैं। मऊगंज जिला से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हैं लेकिन वनमंडल कार्यालय की स्वीकृति नहीं दिला पाए। इस मामले में मैहर ने बाजी मार ली। मप्र शासन से वन मंडल कार्यालय खोलने की स्वीकृत प्रदान कर दी गई है। नए पदों के सृजन सहित 160 पदों को सतना वनमंडल से भरने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

REWA.रीवा से मऊगंज और सतना में मैहर जिला बना। अभी तक पूर्व की तरह की दोनों नए जिलों का काम चल रहा था। नए कार्यालयों की स्वीकृति का प्रस्ताव मऊगंज और मैहर जिला से शासन के पास भेजे गए थे। मऊगंज कलेक्टर ने कई मर्तबा प्रस्ताव भेजा लेकिन फायदा मैहर को पहले मिला। वन मंडल कार्यालय खोलने की स्वीकृति मैहर जिला को मिल गई है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। मैहर में वनमंडल कार्यालय के लिए डीएफओ की पदस्थाना से लेकर कर्मचारियों, अधिकारियेां की पदस्थापना को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। 160 पद सतना जिला के स्टाफ से भरे जाएंगे। वहीं 24 नए पद सृजित किए गए हैं जो शासन स्तर से भरे जाएंगे। जल्द ही कार्यालय को खोलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी। अब मऊगंज को कब स्वीकृति मिलती है, यह कहना मुश्किल ही होगा।
इन नए पदों के सृजन की मिली स्वीकृति
पदनाम नए सृजित पदों की संख्या
उप वन क्षेत्रपाल 04
वनरक्षक 04
शीघ्र लेखक 01
मानचित्रकार 01
ेलेखापाल 01
सहायक ग्रेड 2 02
सहायक ग्रेड 3 09
कुल योग 24
इन अधिकारियेां की भी होगी पदस्थापना
आदेश में कहा गयाहै कि मैहर वनमंडल कार्यालय प्रारंभ करने के लिए वनमंडलाधिकारी के एक पद को भारतीय वन सेवा संवर्ग के स्वीकृत पदों से पूर्ति की जाए। वर्तमान वनमंडल सतना से मैहर वनमंडल में 160 पद अंतरित किए जाएंगे। सतना वन मंडल से 160 पद अंतरित किए जाएंगे।
मैहर में जाएगास चिडिय़ाघर और सफारी
मैहर वनमंडल की प्रशासनिक संरचना भी जारी की गई है। इसमें महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव सफेद बाघ्ज्ञ सफारी और चिडिय़ाघर भी मैहर में शामिल होगा। इसके अलावन वन परिक्षेत्र में ैहर, अमरपाटन और मुकुंदपुर शामिल होंगे। उप वनपरिक्षेत्र में अमदरा, भदनपुर, मैहर, अमरपाटन, गोरसरी, रामगढ़, मुकुंदपुर, जिगना, रामगढ़ शामिल होंगे। 48 बीट और 60 हजार 840.28 हेक्टेयर क्षेत्रफल भी मैहर में शामिल किया जाएगा। सतना वन मंडल में सतना और चित्रकूट उप वनमंडल मुख्यालय शेष रहेंगे। इसेक अलावा वन परिक्षेत्र मुख्यालय में सतना, सिंहपुर, उचेहरा, नागौद, चित्रकूट, बरौंधा और मझगवां बचेंगे। कुल 1 लाख 65 हजार 834 हेक्टेयर रकबा सतना के पास रहेगा।
मैहर के यह सारे पद सतना से भरे जाएंगे
पदनाम पद की आवश्यकता सतना से अंतरित
वनमंडलाधिकारी 01 00
उपवनमंडलाधिकारी 02 02
वनक्षेत्रपाल 06 06
उप वनक्षेत्रपाल 09 05
वनपाल 18 18
वनरक्षक 66 60
मुख्य लिपिक 01 01
शीघ्र लेखक 01 00
लेखापाल 02 01
सहायक ग्रेड 2 03 01
सहायक ग्रेड 3 12 03
पशु चिकित्सक 01 01
सहायक पशु चिकित्सक 01 01
अनुसंधान सहायक 01 01
जीव विज्ञानी 01 01
प्रयोगशाला सहायक 01 01
वाहन चालक 02 02
चतुर्थ श्रेणी 02 02
संविदा 26 26
स्थायीकर्मी 27 27
दफ्तरी 01 01
योग 185 160