तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा है मयंक, जब बोर में गिरा मयंक तो वहीं था खेत मालिक

मनिका गांव का5 साल का मयंक शुक्रवार को बोर में गिर गया। जब यह हादसा हुआ उस दौरान खेत का मालिक वहीं पर मौजूद था। गेहूं के फसल की कटाई करा रहा था। मयंक खेत में बाली बिन रहा था। साथ में अन्य बच्चे थे। मयंक के गिरने के बाद बच्चे भाग कर घर बताने चले गए। जब पिता मौके पर पहुंचा तो खेत का मालिक रस्सी से मयंक को निकालने की कोशिश कर रहा था, फिर वह मौके से चला गया।

तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा है मयंक, जब बोर में गिरा मयंक तो वहीं था खेत मालिक
file photo

कितना गहरा है बोर कोई अनुमान नहीं लगा पा रहा, करीब 160 फीट है गहराई
रीवा। जनेह थाना अंतर्गत मनिका गांव में 5 साल का मयंक खुले बोर में गिर गया। दोपहर 3 बजे यह घटना हुई। घटना के बाद से रेस्क्यू का दौर जारी है। मयंक के पिता का नाम विजय कुमार है। मयंक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा है। मयंक का एक और भाई और बहन है। मयंक के पिता मजदूरी करते हैं। मजदूरी से ही परिवार का पेट पालते हैं। मयंक के गिरने के बाद मौके से भू स्वामी भाग निकला। प्रशासन अंदाज लगाकर मयंक की तलाश कर रहा है लेकिन बोर उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा गहरा है। सूत्रों की मानें तो किसान ने खेत में करीब 160 फीट गहरा बोर कराया था। मयंक के फंसने का अनुमान 45 फीट में लगाया जा रहा है लेकिन वहां सिर्फ बोरी और मिट्टी का ढेर ही मिला है।
-----------
मां की आंख के सूख गए आंसू
घटना के बाद परिवार में रोना पीटना मचा हुआ है। पूरा गांव सदमे में है। मां की आंख का आंसू तक सूख गया है। वह सदमे में चली गई है। पिता और बच्चे अपने भाई की शलामती की दुआ मांग रहे हैं। मौके पर पूरा प्रशासन मौजूद है। गांव के लोग रातभर से मौके पर ढेरा डाल रखे हैं।