अमहिया में चली गोली, युवक की मौत जानिए पूरा घटनाक्रम

शहर में आरोपियों पर पुलिस लगाम नही कस पा रही है। दारू खोरी के बाद होने वाली घटनाओ का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।

अमहिया में चली गोली, युवक की मौत जानिए पूरा घटनाक्रम

रीवा। शहर के अमहिया मोहल्ले में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि आधा दर्जन से ज्यादा दोस्त एकत्र हुए। इसके बाद सभी मित्र ठेले में फुल्की (पानीपुरी) खाकर घर चले गए। वहां 6 से 8 दोस्त सुमित सिंह परिहार के मकान में गप्पे लगा रहा थे। इसी बीच एक दोस्त ने पेट में सटाकर कट्टे से फायर कर दिया। मौत के बाद आरोपियों ने पर्दा डालने की भरपूर कोशिश की।

ऐसे में मृतक को सबसे पहले रीवा हॉस्पिटल लेकर गए। वहां के चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर बॉडी लेने से इंकार कर दिया। साथ ही कहा कि संजय गांधी अस्पताल लेकर जाओ। डरे सहमे दोस्त निजी वाहन से मृतक को लेकर एसजीएमएच आए। यहां ओपीडी में पर्चा बनवाने का नाटक किया। इसके बाद लाश छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद हत्या की खबर अमहिया पुलिस को मिली।

 

*रात 11 बजे के आसपास फायर*

अमहिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह राठौर का कहना है कि सोमवार की रात 11 बजे के आसपास एक घर में फायर हुआ। जहां साहिल मिश्रा निवासी अमहिया की मौत हो गई है। गोली मारकर हत्या की सूचना रात 12 बजे के बाद पुलिस अधिकारियों को मिली है। ऐसे में सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी और डीएसपी अजाक उमेश प्रजापति सहित शहरी थानों का पुलिस बल अस्पताल पहुंचा है।

रातभर चली घेराबंदी

आधी रात दोस्तों के द्वारा दोस्त की हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी विवेक सिंह ने शहरभर में नाकेबंदी कराई है। जिससे आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। वहीं अमहिया पुलिस ने संदेही सत्यम मिश्रा को उठाया है। पूछताछ में अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है।