अपडेट न्यूज: चाकू से गोद कर किशोर की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को उठाया

रीवा में गुरुवार को फिर एक हत्या हो गई थी। दिन भर सीएम शहर में रहे तो अपराध नहीं हुआ। उनके जाते ही हत्या हो गई। देर रात युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं दोस्त घायल हुआ है। हत्या की पूरी कहानी एक लड़की के ईद गीर्द घूम रही है। किशोर की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल चौराहा पर जाम लगा दिया। रात भर हंगामा मचा रहा।पुलिस की समझाइश के बाद परिजन मान गए थे। जाम खोल दिए थे। लेकिन सुबह पीएम के बाद फिर सड़क पर परिजन बैठ गए। जाम लगा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार की है। पूछताछ जारी है।

अपडेट न्यूज: चाकू से गोद कर किशोर की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को उठाया
परिजनों को समझाइश देती पुलिस

दोस्त को बचाने के चक्कर में गई जान, प्रेम पर हमला करने के लिए ताक लगाए बैठे थे बदमाश


रीवा। मिली जानकारी के अनुसार मामला सिविल लाइन थाना अंतर्गत बांस घाट की बताई जा रही है। बांस घाट निवासी घनश्याम शर्मा पिता अंगिदा प्रसाद शर्मा 17 वर्ष और प्रेम साहू दोनों दोस्त थे। प्रेम साहू एक युवती को घर छोडऩे जा रहा था। उसने घनश्याम को फोन कर बताया कि उसे मारने के लिए कुछ लोग घात लगाए बैठे हैं। उनके साथ घनश्याम भी पहुंच गया। दोनों युवकों पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। प्रेम के कान और गले में चाकू से वार किया गया। उसे बचाने के लिए घनश्याम शर्मा बीच में आ गया। आरोपियों ने घनश्याम के सीने में चाकू मार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रेम ने इसकी सूचना परिनजों और दोस्तों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन घनश्याम को लेकर तुरंत संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल चौराहे पर जाम लगा दिया। घंटों हंगामा चलता रहा। अमहिया थाना और सिविल लाइन पुलिस मौके पर मौजूद रही। सीएसपी भी पहुंच गईं थी। समझाइश का दौर जारी रहा। रात में परिजन मन भी गए थे। लेकिन सुबह फिर बवाल हो गया। पीएम के बाद परिजन शव लेकर सड़क पर बैठ गए। अस्पताल चौराहा में जाम लगा दिए। पुलिस ने जब आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी परिजनों को दी। तब हंगामा शांत हुआ। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ जारी है। 
अस्पताल से शव लेकर भागे परिजन
संजय गांधी अस्पताल के डॉक्टरों ने जैसे ही घनश्याम को मृत घोषित किया और मर्चुरी में रखवाने के लिए भेजा। वैसे ही मौका पाकर परिजन रीवा डायग्नोस्टिक सेंटर से होते हुए जीएमएच गेट से मिनर्वा भागने लगे। अस्पताल की सिक्योरिटी और पुलिस ने उनका पीछा किया। जीएमएच के गेट में एम्बुलेंस से ले जा रहे शव को रोक लिया गया। पुलिस शव को मर्चुरी ले जाने लगी। इसके बाद भी परिजन एम्बुलेंस से लेकर उसे मिनर्वा ले भागे। पुलिस ने पीछा कर वाहन को वापस एसजीएमएच लाई। शव को मर्चुरी में रखवाया गया।
लड़की को पुलिस ले गए थाना
जिस जगह पर वारदात हुई। उस जगह पर युवती भी मौजूद थी। वह भी संजय गांधी अस्पताल पहुंची थी। जिसे चौकी में बैठा कर रखा गया था। बाद में पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गए। वहीं प्रेम साहू के कान और गले में चाकू लगा था। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस अपने साथ थाना ले गए।
डॉक्टर ने फिर की मृतक की जांच, तब माने परिजन


परिजन मृतक घनश्याम शर्मा के जीवित होने का दावा करते रहे। परिजन शव को डीप फ्रीजर में रखने नहीं दे रहे थे। दोबारा डॉक्टर से जांच कराने पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की तसल्ली के लिए दोबारा सीएमओ को मौके पर बुलाया। जांच के बाद उन्होंने भी घनश्याम को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को डीप फ्रीजर में रखवाया गया।
अस्पताल चौराहा पर किया हंगामा लगाया जाम

गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से निकल कर सड़क पर जाम लगा दिया। एसजीएमएच की तरफ पुलिस ताकती रही। वहीं परिजन जीएमएच गेट पर पहुंच गए। उन्होंने दीनदयाल रसोई केन्द्र के सामने ही बेरिगेट्स लगाकर सड़क को जाम कर दिया। वाहनों को आने जाने से रोक दिया गया। पुलिस समझाइश देती रही लेकिन नहीं माने। बांस घाट के कई युवक भी मौके पर पहुंच गए थे। स्थिति तनाव पूर्ण बनी रही।
दो युवकों पर हमले का आरोप
परिजन हमला की वजह युवती को मान रहे थे। परिजनों ने बताया कि उसकी की वजह से यह सब कांड हुआ है। हमला करने वालों में रतहरा निवासी अमन गुप्ता और सोनू सिंह का नाम सामने आ रहा था। परिजनों ने दोनों पर ही हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। नाम का खुलासा अभी पुलिस ने नहीं किया है। 

सिरमौर चौराहा दुकान होटल में काम करती है लड़की
जिस लड़की को लेकर विवाद और मर्डर हुआ है। उस लड़की के बारे में मृतक के दोस्तों ने बताया कि वह सिरमौर चौराहा में ही एक होटल में काम करती है। वह हमलावारों केा जानती है। पहले हमलावर को अपना भाई बता रही थी, बाद में मुकर गई। वहीं जिस लड़के का विवाद आरोपियों से था। वह भी सिरमौर चौराहा में ही किसी दुकान में काम करता है। लड़की और घायल लड़के प्रेम के बीच जान पहचान थी। घनश्याम सिर्फ प्रेम को बचाने गया था और चाकू के हमले में मारा गया।