नए साल का तोहफा: संजय गांधी अस्पताल में अब यह सुविधा 12 घंटे मिलेगी

नए साल में रीवावासियों को बड़ा तोहफा मिला है। अधीक्षक ने संजय गांधी अस्पताल में सोनोग्राफी की समयावधि बढ़ा कर 12 घंटे कर दी है। अब सुबह 8.30 बजे से शाम 8.30 बजे तक मरीजों की सोनोग्राफी हो सकेगी। मरीजों को बड़ी राहत देने का काम किया गया है।

नए साल का तोहफा: संजय गांधी अस्पताल में अब यह सुविधा 12 घंटे मिलेगी
file photo

सुबह 8.30 बजे से शाम 8.30 बजे तक मिलेगी सुविधा
रीवा। ज्ञात हो कि श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में पीजी की पढ़ाई शुरू हो गई है। 6 सीटें मिलने के बाद छात्रों का भी एडमिशन हो गया है। इस उपलब्धि के बाद अब रेडियोलॉजी विभाग में सोनोग्राफी जांच की अवधि में भी इजाफा कर दिया गया है। नए साल के पहले दिन ही इसकी शुरुआत की गई है। इस नई शुरुआत के बाद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। सोनोग्राफी कराने के लिए मरीजों को अभी परेशान होना पड़ता था। सिर्फ ओपीडी के समय ही सोनोग्राफी की सुविधा मिल पा रही थी। अब यह सेवा शाम 8.30 बजे तक लागू कर दी गई है। इससे मरीजों को बाहर जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
नए साल के पहले दिन से हुई शुरुआत
संजय गांधी अस्पताल में मरीजों की सोनोग्राफी अब 12 घंटे होगी। पीजी सीट मिलने के बाद सोनोग्राफी को 24 घंटे शुरू करने की योजना है। छात्रों को रुकने की व्यवस्था प्रबध्ंान बनाने में लगा है। यह व्यवस्था बनते ही 24 घंटे सेवा भी शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल मरीजों की राहत के लिए 12 घंटे सुबह 8.30 बजे से देर शाम 8.30 बजे तक जांच 1 जनवरी से शुरू कर दी गई है। अभी तक सिर्फ ओपीडी के समय तक ही जांच होती है। बांकी समय में आने वाले मरीजों को बाहर जांच के लिए जाना पड़ता था।
------------
सोनोग्राफी की जांच 12 घंटे कर दी गई है। इसे आने वाले समय में 24 घंटे कर दी जाएगी। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। पीजी सीट मिलने से यह संभव हुआ है। सुविधाएं धीरे धीरे बढ़ाई जा रही हैं।
डॉ राहुल मिश्रा
अधीक्षक, संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय रीवा