रीवा आए नए अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए कौन बना कहां का एसडीएम

चुनाव के पहले अधिकारियेंा के स्थानांतरण का दौर जारी है। रीवा से कई अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। वहीं कईयों की पदस्थापना रीवा में की गई है। डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर की पदस्थापना के बाद स्थानीय स्तर पर उनके बीच कार्यों का विभाजन किया गया है। कलेक्टर ने सभी को नई जिम्मेदारी सौंपी है।

रीवा आए नए अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए कौन बना कहां का एसडीएम
collectorate file photo

रीवा। शासन के आदेशों के अनुसार जिले के राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया तथा उनके स्थान पर 6 राजस्व अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने नव पदस्थ राजस्व अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन के आदेश दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार राजेश कुमार मेहता डिप्टी कलेक्टर को अनुभाग हनुमना, बृजेन्द्र कुमार पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर को अनुभाग मऊगंज, संजय कुमार संयुक्त कलेक्टर को अनुभाग गुढ़ का अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम) प्रभार दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले को सामान्य निर्वाचन तथा स्थानीय निर्वाचन का उप जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर आरके सिन्हा को कलेक्ट्रेट कार्यालय में संयुक्त कलेक्टर संजीव कुमार पाण्डेय के प्रभार की सभी शाखाओं का प्रभार दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा। डिप्टी कलेक्टर अनुराग तिवारी अनुभाग हुजूर तथा सुश्री भारती मेरावी अनुभाग सिरमौर के एसडीएम के रूप में पूर्ववत कार्य करते रहेंगे।