स्कूलों के लिए नया फरमान: अब इतने बजे तक स्कूल में बैठेंगे प्राचार्य

स्कूलों में अब प्राचार्यों को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रुकना होगा। कार्यालयीन कार्य शाम 6 बजे तक चलेंगे। वहीं शिक्षकों का समय पूर्व की तरह की निर्धारित किया गया है। जेडी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को समय पर विद्यालय संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

स्कूलों के लिए नया फरमान: अब इतने बजे तक स्कूल में बैठेंगे प्राचार्य
file photo

जेडी और डीईओ ने प्राचार्यों के साथ की समीक्षा
रीवा। बुधवार को शाम 5.30 बजे स्कूल शिक्षा विभाग की ऑनलाइन समीक्षा बैठक जिले के सभी विद्यालयों की आयोजित की गई । बैठक में संयुक्त संचालक संतोष कुमार त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी सुदामा लाल गुप्ता, एडीपीसी नवीन श्रीवास्तव ने विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश दिए। विद्यालयों में प्रवेश एवं उनकी मैपिंग एवं पुस्तकों के वितरण पर अप्रसन्नता व्यक्त की। सख्त निर्देश दिए कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। शिक्षा पोर्टल पर तत्काल अपडेट करें। इसकी समीक्षा प्रतिदिन करने के निर्देश दिए। सभी शिक्षकों की उपस्थिति विद्याय में समय सुबह 10 बजे अनिवार्य की गई है। इसका कड़ाई से पालन के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों को शाम 5 बजे तक रुकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिनकी रिमेडियल कक्षाओं में ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें कक्षाओं का संचालन करना होगा। इसके अलावा कार्यालयीन समय शाम 6 बजे तक रखा गया है। बैठक में इन्सपायर अवार्ड के लिए छात्रों के आइडिया अपलोड करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राचार्य, आरके जैन ने दी। सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय भारत सरकार के इंस्पायर अवार्ड पोर्टल पर छात्रों के नवाचार आइडिया अपलोड करने के लिए कहा गया है।