निराला नगर गोलीकांड के आरोपी ने किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

विवि थाना अंतर्गत निराला नगर में शुक्रवार की देर शाम को शातिर बदमाश ने एक युवक को गोली मार दी थी। गोली कांड के बाद से आरोपित मौके से फरार हो गया था। घायल का संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस मामले में पुलिस का एक्शन दिखा। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित ने पुलिस के सामने खुद का सरेंडर कर दिया है। फिलहाल आरोपित पुलिस की कस्टडी में है। पूछताछ जारी है।

निराला नगर गोलीकांड के आरोपी ने किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ
file photo

गुरुवार की देर शाम को युवक के पैर में मार दी थी गोली
रीवा। शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत निरालानगर पीएम आवास स्कूल के पास बीती शाम राज कुशवाहा के ऊपर गोली से फायरिंग करने वाला शातिर बदमाश सत्यम मोराई ने पुलिस के दबाव के चलते शुक्रवार  की शाम सरेंडर कर दिया। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई थी, जिसके बाद गोलीचालन की घटना सामने आई।  घटना में घायल युवक लहुलुहान हालत में विश्वविद्यालय थाना पहुंचा था, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।  मामले में विश्वविद्यालय थाना पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम आरोपी के घर में पहुंची जहां पूछताछ के लिए पहले प्रशांत तिवारी को थाना ले आई, दिनभर जब पुलिस उसके भाई को बैठाए रही तो फरार आरोपी पर दबाव बढ़ गया और उसने थाना पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस अब पूरी घटना की हकीकत जानने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।