नामांकन का दौर खत्म, रीवा संसदीय क्षेत्र से जानिए कौन और किस पार्टी से लड़ रहे हैं चुनाव

4 अप्रैल को नामांकन का अंतिम दिन था। अब नामांकन का दौर खत्म हो गया है। रीवा संसदीय क्षेत्र से 19 प्रत्याशी मैदान में है। अंतिम दिन सर्वाधिक 9 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 19 प्रत्याशियों में सर्वाधिक प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 8 अप्रैल को नामवापसी और चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।

नामांकन का दौर खत्म, रीवा संसदीय क्षेत्र से जानिए कौन और किस पार्टी से लड़ रहे हैं चुनाव

अंतिम दिन 9 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया
रीवा। लोकसभा चुनाव में कई दावेदार मैदान में है। सभी चुनाव जीतकर संसद तक पहुंचना चाह रहे हैं। इसमें दिग्गज पार्टियों के नेता तो शामिल हैं ही निर्दलीय भी कई अभ्यर्थियों ने ताल ठोक दी है। 4 अप्रैल नामांकन का आखिरी दिन था। अंतिम दिन तक कुल 19 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अब भरे हुए फार्म की स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद जो भी मैदान छोड़कर वापस लौटना चाहते हैं। उन्हें अंतिम अवसर दिया जाएगा। 8 अप्रैल को नामवापसी कर सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिन्हत आवंटित कर दिया जाएगा।
कितने अभ्यर्थियों ने किस दल से भरा नामाकन फार्म
प्रत्याशी का नाम                दल
नीलम मिश्रा                   कांग्रेस
जनार्दन प्रसाद मिश्रा         भारतीय जनता पार्टी
विपिन सिंह पटेल               राष्ट्रीय हिंद एकता दल
दयाशंकर पाण्डेय             भारतीय सम्पूर्ण क्रांतिकारी पार्टी
रंजन गुप्ता                      राष्ट्रवादी भारत पार्टी
रामगोपाल सिंह              पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
बाबूलाल सेन                  मौलिक अधिकार पार्टी
अभिषेक कुमार पटेल        बहुजन समाज पार्टी
देवेन्द्र सिंह                      सपाक्स पार्टी
ब्रम्हदत्त मिश्र                    निर्दलीय
लालमणि कुशवाहा            निर्दलीय
सुशील कुमार मिश्रा             निर्दलीय
अरुणेन्द्र नारायण पाण्डेय     निर्दलीय
राजनारायण माण्डव         निर्दलीय
अरुण तिवारी                  निर्दलीय
प्रसन्नजीत सिंह              निर्दलीय
रामकुमार सोनी              निर्दलीय
जनार्दन                         निर्दलीय
रोशनलाल कोल              निर्दलीय


आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जाँच 5 अप्रैल को कलेक्ट्रेट कार्यालय में की जाएगी। उम्मीदवार तथा उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी।


8 को होगी नाम वापसी, मिलेगा चुनाव चिन्ह
उम्मीदवार 8 अप्रैल को दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी तथा उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित किए जाएंगे। मतदान के लिए 26 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। मतदान जिले भर में बनाए गए 2014 मतदान केन्द्रों में प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना शासकीय इंजीनियरिंग कालेज में विधानसभावार बनाए गए गणना कक्षों में 4 जून को प्रात: 8 बजे से होगी।