ट्रान्सपोर्ट नगर के खाली पड़े 61 भूखंड स्वामियों को नोटिस, जवाब नहीं मिला तो आवंटन निरस्त होगा

ट्रांसपोर्ट नगर में लीज पर भूमि तो आवंटित कर ली लेकिन कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया। अब ऐसे भूमि स्वामियों को आवंटित भूमि नगर निगम निरस्त करने जा रहा है। 61 भूखंड स्वामियों को नगर निगम ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यदि 30 दिन में जवाब नहीं मिला तो आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।

ट्रान्सपोर्ट नगर के खाली पड़े 61 भूखंड स्वामियों को नोटिस, जवाब नहीं मिला तो आवंटन निरस्त होगा
file photo

रीवा। पूर्व नगर सुधार न्यास रीवा ने योजना क्र 7 पडऱा सुआरन टोला रीवा में निर्मित यातायात नगर में व्यावसायिक भूखंडों का निर्माण किया है। जो नगर पालिक निगम रीवा के स्वामित्व की हैं। इस योजना में व्यावसायिक भूखंड 30 वर्षीय लीज पर आवंटित किये गये हैं। अनेक भूखंड वर्तमान में भी रिक्त है, जिनमें वर्षा का पानी भरता हैं, उसमें लोग कचरा व कबाड़ फेंकते हैं। जिससे प्रदूषण होता है, सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है एवं संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना के साथ लोगों को असुविधा हो रही है। जिसे गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ट्रान्सपोर्ट नगर के भ्रमण के दौरान रिक्त भूखंडों से हो रही असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित हितग्राहियों को नोटिस देने के निर्देश दिये गये थे। तृतीय चरण 61 आवंटियों को नोटिस दी गई है। नोटिस में यह लेख किया गया है कि रिक्त भूखंड में अभी तक कोई निर्माण नहीं किए जाने से प्रतीत होता है कि व्यवसाय हेतु उक्त भूखंड की आवश्यकता नहीं थी और वर्तमान में भी नहीं है। व्यावसायिक भूखंड रिक्त रहने का उचित कारण बताने, यदि भूखंड की आवश्यकता है, तो भवन निर्माण अनुज्ञा हेतु आवेदन प्रस्तुत करने, अन्यथा उक्त भूखंड निगम को वापस करने बावत पक्ष लिखित में 30 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करने का समय नोटिस में दिया गया है। निर्धारित अवधि में आवेदन प्राप्त नहीं होने की दशा में यह माना जावेगा कि उक्त भूखंड की आवश्यकता नहीं है और मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी।
-------------
इन भूमि स्वामियों को जारी किया गया नोटिस
अजय कुमार अग्रवाल एस/288, शाश्वत अग्रवाल एस/13, शाश्वत अग्रवाल एस/96, विष्णु प्रसाद गुप्ता भूखण्ड क्रमांक एस/551, सरोज कुशवाहा एस/550, सुरेन्द्र सिंह एस/548, मोइनुद्दीन 5/547, मे. वर्मा इजीनियरिंग वक्र्स प्रो. रामनिधि वर्मा 5/545, मो. जावेद अंसारी 5/544, महेश प्रसाद पाण्डेय एस/543, मे.मोहन ऑटो रिपेयरिंग प्रो. राजकुमार एस/542, खान अफजल हुसैन एस/533, राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय 5/532, रोशन खान 5/531, शंशाक सिंह 5/530, सुनील पाण्डेय डब्ल्यू/94, सुनील पाण्डेय डब्ल्यू/93, नीरज कुमार पाण्डेय डब्ल्यू/92, जियाउद्दीन डब्ल्यू/24, सुनीता गुप्ता डब्ल्यू/29सी, बेबी कान्ति सिंह परिहार डब्ल्यू/47, रंजन अग्रवाल डब्ल्यू/38, राजकुमारी सोनी डब्ल्यू/39, अशोक कुमार सिंह डब्ल्यू/51, आशीष सिंह डब्ल्यू/52, अजीत सिंह डब्ल्यू/53, मयंक चमडिय़ा डब्ल्यू/65, महेश कुमार मिश्रा डब्ल्यू/67, नरेन्द्र सिंह डब्ल्यू/68, एवं डब्ल्यू/69, राहुल अग्रवाल डब्ल्यू/74, रमांशकर श्रीवास्तव डब्ल्यू/84सी, डीपी सिंह डब्ल्यू/85, संदीप सिंह डब्ल्यू/88, मीरा सिंह डब्ल्यू/90, कृष्ण प्रताप सिंह डब्ल्यू/91, हशमत उल्ला 5/534, मो मुनीर अंसारी 5/535, कमल कुमार पुरी 5/536, नरेन्द्र कुमार गुप्ता 5/527, प्रो. कलविन्दर सिंह 5/528, शशांक सिंह 5/529, आशीष मिश्रा 5/521, मनपूरन द्विवेदी 5/520, प्रदीप सिंह 5/522, अजय सिंह 5/525, संजय सिंह 5/526, वसीम खान 5/517, अशोक कुमार गुप्ता 5/518, विष्णु कुमार शुक्ला 5/519, कमलेश सूरी डब्ल्यू/16सी, विभू सूरी डब्ल्यू/17ए, कृष्ण पाण्डेय डब्ल्यू/19, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय डब्ल्यू/20, गयासुद्दीन डब्ल्यू/23, में सज्जन इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग प्रो रज्जन 5/541, मे. बादल इजीनियरिंग वक्र्स प्रो. मुन्ना मिस्त्री 5/540, राकेश कुमार हलवाई 5/539, बृजलाल मिश्रा 5/538, रामसजीवन केसरवानी 5/537, राजबहादुर पाल 5/558, इलेक्ट्रिस पार्ट प्रो इब्राहिम 5/557, चन्द्र प्रताप सिंह 5/554, शमशेर बहादुर सिंह 5/552, माधुरी सिंह 5/553, राजकुमारी मिश्रा एस/555, मनीष कुमार धामेचा एस/556 को नोटिस दी गई।