अब चमकने लगा है संजय गांधी अस्पताल, अधीक्षक ने कर्मचारियेां की ड्यूटी किया बदलाव तब दिखा असर

संजय गांधी अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार आया है। लंबे समय से सुपर वाइजरों और सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर में बदलाव की मांग चल रही थी। अधीक्षक के निर्देश पर बदलाव किया गया। इसका अब असर दिखने लगा है। साफसफाई और वार्डों में काम करने वाले कर्मचारियों के व्यवहार में बदलाव दिख रहा है। साफ सफाई में भी सुधार हुआ है।

अब चमकने लगा है संजय गांधी अस्पताल, अधीक्षक ने कर्मचारियेां की ड्यूटी किया बदलाव तब दिखा असर
file photo

रीवा। संजय गांधी अस्पताल में तेजी से बदलाव हो रहा है। व्यवस्थाएं सुधर रही है। मरीजों की सुविधाओं को लेकर नई सुविधाओं का इजाफा किया जा रहा है। हेल्प सेंटर से लेकर आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा लंबे समय से एक ही शिफ्ट में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइजरों के कारण अव्यवस्थाएं फैल रही थी। कर्मचारी ठीक ढ़ंग से काम नहीं कर रहे थे। इसमें अब सुधार हुआ है। अधीक्षक संयज गांधी अस्पताल डॉ राहुल मिश्रा के निर्देश पर आउटसोर्स कर्मचारियों के ड्यूटी रोस्टर में ही बदलाव कर दिया गया। इसका असर अब साफ देखने को मिल रहा है। परिसर से लेकर वार्ड तक में सफाई का ग्राफ बढ़ा है। पहले कचरे का ढेर जगह जगह नजर आ रहा था। अब यह अव्यवस्था देखने को नहीं मिल रही है। इस बदलाव में अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा के अलावा आउट सोर्स कंपनी के मैनेजर प्रशांत पाण्डेय और पियूष शुक्ला की भी महती भूमिका मानी जा रही है।
अब मरीजों को भटकना नहीं पड़ता, हेल्प सेंटर कर रही मदद
संजय गांधी अस्पताल में बाहर से आने वाले मरीजों को वार्ड से लेकर ओपीडी, जांच कक्ष सहित अन्य जगहों पर जाने के लिए भटकते रहते हैं। इन्हें मदद करने के लिए अब संजय गांधी अस्पताल में इंट्री के साथ ही मे आई हेल्प यू सेंटर की शुरुआत कर दी गई है। अब यहां से मरीज और उनके परिजनों को मदद पहुंचाई जा रही है। इस सेंटर के शुरू होने से लोगों को अस्पताल में भटकना नहीं पड़ रहा है।
सोनोग्राफी की सेवा 12 घंटे शुरू हो गई
संजय गांधी अस्पताल में अब सोनोग्राफी के लिए मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ रहा है। अधीक्षक की पहल पर अब यहां पर 12 घंटे सोनोग्राफी की सेवाएं शुरू हो गई है। सुबह से शाम तक सोनोग्राफी की जा रही है। पहले सिर्फ ओपीडी के समय तक ही यहां सोनोग्राफी की सुविधा मिल रही थी। पीजी छात्रों के आने से सोनोग्राफी सेंटर की सेवाएं बढ़ा दी गई हैं। जल्द ही पीजी छात्रों का कक्ष बनने के बाद इसे 24 घंटे कर दिया जाएगा।