रीवा वृत्त का अब यह सम्हालेंगे चार्ज, विद्युत विभाग में हुआ स्थानांतरण, एसई, सीई बदले गए

विद्युत विभाग में अधिकारियों की नवीन पदस्थापना जारी की गई है। रीवा अधीक्षक अभियंता का प्रभार अब बीके शुक्ला सम्हालेंगे। वहीं मुख्य अभियंता आईके त्रिपाठी को बनाया गया है। जल्द ही दोनों अधिकारी पदभार ग्रहण करेंगे। वहीं रीवा में पदस्थ रहे डी कुमार का स्थानांतरण सागर कर दिया गया है।

रीवा वृत्त का अब यह सम्हालेंगे चार्ज, विद्युत विभाग में हुआ स्थानांतरण, एसई, सीई बदले गए
BK shukla

रीवा। मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इसमें रीवा में अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता के पद पर भी नवीन पदस्थापना की गई है। आईके त्रिाठी अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थ थे। उन्हें मुख्य अभिंयता के पद पर पदस्थ किया गया है। आईके त्रिपाठी को विभाग ने पहले ही प्रमोशन दे दिया था। वह अतिरिक्त मुख्य अभियंता पद पर प्रमोट होने के बाद भी अधीक्षण अभियंता रीवा का चार्ज सम्हाल रहे थे। अब उनकी नवीन पदस्थापना मुख्य अभियंता रीवा के रूप में की गई है। वहीं मुख्य अभियंता कार्यालय में पदस्थ अधीक्षण अभियंता बीके शुक्ला को रीवा वृत्त का अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। आदेश जारी होते ही अधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।


पहले भी निभा चुके है कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
बीके शुक्ला इसके पहले भी रीवा में पदस्थ रहते हुए कई बड़ी जिम्मेदारी सम्हाल चुके हैं। वह शहर संभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर भी पदस्थ रहे। इसके बाद अधीक्षण अभियंता भी बनाए गए। इनके कार्यकाल में कर्मचारियों को काफी राहत थी। इसके बाद वह मुख्य अभिंयता कार्यालय में पदस्थ रहे। बीके शुक्ला सरल स्वभाव के हैं। ऐसे में कर्मचारियों को इनके साथ काम करने में ज्यादा आसानी होती है।


इनकी भी हुई नवीन पदस्थापना
पीके अग्रवाल को सिवनी अधीक्षण अभिंयता से महाप्रबंधक कार्यालय मुख्य महाप्रबंधक वाणिज्य जबलपुर, एसआर येमदे अधीक्षण अभियंता डिंडौरी को अधीक्षण अभियंता सिवनी वृत्त, बीपी पटेल को मुख्य महाप्रबंधक वाणिज्य जबलपुर से अधीक्षण अभियंता डिंडौरी चालू प्रभार, एमए कुरैशी को बालाघाट से अधीक्षण अभियंता कार्यालय मुख्य अभियंता जबलपुर, दीपक उईके कार्यपालन अभियंता संभाग वारासिवनी को अधीक्षण अभियंता वृत्त बालाघाट बनाया गया है। इसी तरह रीवा में पदस्थ रहे मुख्य अभियंता केएल वर्मा जो वर्तमान में सागर में पदस्थ थे उन्हें जबलपुर मुख्य अभियंता बनाया गया है। जीडी वासनिक मुख्य अभियंता जबलपुर को मुख्य अभियंता प्रवर्तन जबलपुर, डी कुमार मुख्य अभियंता रीवा को मुख्य अभियंता सागर, अरविंद चौबे मुख्य अभियंता प्रवर्तन जबलपुर को मुख्य महाप्रबंधक प्रशिक्षण जबलपुर में पदस्थ किया गया है।