अब आयुर्वेद कॉलेज के छात्र भी हड़ताल पर जाएंगे, काली पट्टी लगाकर जताया विरोध

आयुर्वेद कॉलेज के छात्र भी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है। इसके पहले उन्होंने सांकेतिक प्रदर्शन किया है। काली पट्टी बांध कर काम किया। शिवराज सरकार के प्रति विरोध जताया।

अब आयुर्वेद कॉलेज के छात्र भी हड़ताल पर जाएंगे, काली पट्टी लगाकर जताया विरोध

रीवा।शुक्रवारर से मध्य प्रदेश के समस्त आयुष आयुर्वेद के छात्र और पीजी स्कॉलर पूरे मध्य प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेज में हड़ताल करने जा रहे हैं। शुक्रवार को निपनिया रीवा स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में भारी संख्या में सभी छात्र एवं छात्राओं ने मिलकर काम किया। काली पट्टी हाथ में बांध कर शिवराज सरकार का विरोध किया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो वो अनिश्चितकालिन हड़ताल पर चले जाएंगे। स्टूडेंट की मांग है कि आयुर्वेद के छात्रों को सीपीआई से लिंक किया जाए। जिसे सारे डॉक्टर्स का वेतन समान हो। सभी सरकारी वैकेंसी एमपीपीएससी,यूपीएससी के पेपर हर साल आयोजित हों। एमपीएमएसयू जबलपुर यूनिवर्सिटी का एकेडमिक कैलेंडर जारी किया जाए। आयुर्वेद छात्रों को मेडिकल लीव का प्रावधान मिले। इस सभी मांगों को लेकर आयुर्वेद कॉलेज के छात्र हड़ताल पर जा रहे हैं। चुनावी साल होने के कारण हर वर्ग के कर्मचारियों ने सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर किया। सभी ने हड़ताल की और मांगे पूरी कराई। अब हड़ताल की बारी आयुर्वेद छात्रों की है।