अब कलेक्ट्रेट परिसर में खुल रहा यह रेस्टारेंट, जो सस्ते में साउथ इंडियन फूड का स्वाद चखाएगा

कलेक्ट्रेट में जल्द ही साउथ इंडियन डिस का मजा सस्ते में मिलेगा। इंडियन काफी हाउस और कलेक्ट्रेट के बीच में अनुबंध भी हो चुका है। जल्द ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। फिर कलेक्ट्रेट आने वालों को यहां सस्ते में और साउथ का खाना खाने को हर समय मिलेगा।

अब कलेक्ट्रेट परिसर में खुल रहा यह रेस्टारेंट, जो सस्ते में साउथ इंडियन फूड का स्वाद चखाएगा
file photo

इंडियन काफी हाउस ने किया अनुबंध, निर्माण कार्य शुरू
रीवा। इंडियन काफी हाउस का नाम किसी से छुपा नहीं है। यह साउथ इंडियन डिस के लिए फेमस है। इसका नाम आते ही जुबान पर डोसा, इडली ही दिखाई देता है। साउथ इंडियन व्यंजनों की खुशबू आने लगती है। अभी तक इंडियन काफी हाउस जॉन टॉवर में संचालित हो रहा है। जल्द ही यह कलेक्ट्रेट परिसर में भी संचालित होता नजर आएगा। कलेक्ट्रेट में इंडियन काफी हाउस ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। यहां पक्का निर्माण नहीं हो रहा है। पूरा परिसर लोहे के मोटे मोटे गाटर पर खड़ा किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इंडियन काफी हाउस और कलेक्ट्रेट के बीच में इसके लिए अनुबंध हुआ है। अनुबंध के अनुसार ही इन्हें कलेक्ट्रेट के कोने में जमीन दी गई है। यह जमीन खनिज विभाग के सामने कार्नर की है। पहले यहां पर ट्रेजरी कार्यालय संचालित होता था। अभी तक इस जगह पर पार्किंग संचालित हो रही थी। अब यहां पर इंडियन काफी हाउस के लिए रेस्टोंरट का निर्माण होने लगा है।
यहां आने वाले और खाने वालों को छूट भी मिलेगी
सूत्रों की मानें तो कलेक्ट्रेट में खुल रहा इंडियन काफी हाउस रेस्टोरेंट कर्मचारियों, अधिकारियों को छूट भी देगा। रेट में 10 फीसदी की छूट देगा। इसका फायदा कर्मचारियों, अधिकारियेां को मिलेगा। इसके अलावा परिसर में इंडियन काफी हाउस खुलने से यहां आने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा। दूर दराज से लोग यहां आते हैं। भोजन के लिए भटकते हैं। ऐसे में इस रेस्टारेंट से लोगों को भी राहत मिलेगी। बस स्टैण्ड भी करीब है। इंडियन काफी हाउस का टेस्ट सब को अच्छा लगता है। बाहर से आने वाले भी यहां तक आसानी से पहुंच सकेंगे।