ओ मॉय गॉड...मूवी का ऐसा चढ़ा भूत की तीन सहेलिया कोचिंग के लिए निकली और पहुंच गई 168 किमी दूर

तीन लड़कियों के फिल्मी जूनून ने पूरे शहर को परेशान किया। माता पिता अपहरण की आशंका जताते रहे और उन्हें तलाशने में पुलिस के पसीने छूट गए। पूरे शहर की गलियां और सीसीटीवी तलाशी गई। तब अंत में पता चला कि लड़कियां बस से शहडोल पहुंच गई हैं। शहडोल पुलिस ने तलाशा तो वह टॉकीज में मजे से फिल्म देखती मिली। ओएमजी2 शुक्रवार को रिलीज हुई। इसी मूवी को देखने लड़कियों ने ऐसा कारनामा कर डाला की सब परेशान हुए।

ओ मॉय गॉड...मूवी का ऐसा चढ़ा भूत की तीन सहेलिया कोचिंग के लिए निकली और पहुंच गई 168 किमी दूर

रीवा। केन्द्रीय विद्यालय में 8 वीं में पढऩे वाली तीन छात्राएं सुबह 7 बजे कोचिंग का कह कर घर से निकली। कोचिंग का समय गुजरने के बाद भी जब लड़कियां घर नहीं लौटी तो अभिभावकों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने लड़कियों की तलाश शुरू की। संस्थान में पता किया तो वहां नहीं मिली। इसके बाद हड़कंप मच गया। परिजनों को शक हुआ कि तीनों लड़कियों का अपहरण कर लिया गया है। चोरों तरफ सोशल मीडिया में अपहरण की खबर वायरल हो गई। पुलिस मामले में एक्टिव हुई। तीनों लड़कियों को तलाशने में जुट गई। शहर के जहां जहां लड़कियां जा सकती थी। वहां पहुंच कर पड़ताल की गई। सीसीटीवी फुटेज तलाशे गए। तीनों लड़कियों की लोकेशन ढेकहा स्थित रॉयल सिनेमा के पास दिखी। वह तीनों आटो में सवार होती दिखाईं दी। इसके बाद साइबर की मदद से उन्हें ट्रेस किया गया। अगली लोकेशन बस स्टैण्ड में मिली। वह बस स्टैण्ड में शहडोल की ओर जाने वाली बस में सवार होती दिखी। पुलिस ने पूछताछ की तो वहां के ड्राइवरों नें बताया कि तीनों लड़कियां सुबह यहां से शहडोल के लिए निकली हैं। पुलिस ने तुरंत शहडोल पुलिस से संपर्क किया। एक टीम रीवा से शहडोल के लिए रवाना की गई। शहडोल और रीवा पुलिस ने तीनों लड़कियों को ट्रेस किया तो वह एक थिएटर में फिक्चर देखती नजर आईं। तीनों लड़कियों को पुलिस अपने कब्जे में ली और रीवा के लिए रवाना हो गईं। अब उन्हें सकुशल घर लगाया जा रहा है। तीनों लड़कियां शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ओएमजी 2 देखने के लिए ऐसा कारनामा कर गईं। फिल्म की इस दीवानगी ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। हालांकि पुलिस के तुरंत एक्टिव होने से तीनों की पता भी चल गया। अभिभावकों ने लड़कियों के मिलने पर राहत की सांस ली है।