एक और मरीज एयर लिफ्ट होगा, मौसम खराब था इसलिए नहीं उतर पाई एयर एम्बुलेंस, अब इस दिन ले जाएंगे

रीवा से एक औरमरीज को एयर एम्बुलेंस से बाहर ले जाने की तैयारी है। शनिवार को मरीज को ले जाना था लेकिन भोपाल से एयर एम्बुलेंस उड़ान ही नहीं भर पाई। अब शनिवार की सुबह मरीज को भोपाल भेजा जाएगा। तैयारियां सारी कर ली गई हैं।

एक और मरीज एयर लिफ्ट होगा, मौसम खराब था इसलिए नहीं उतर पाई एयर एम्बुलेंस, अब इस दिन ले जाएंगे
file photo

सतना की है महिला, संजय गांधी अस्पताल में है भर्ती
मौसम खराब होने के कारण भोपाल से नहीं उड़ पाया एयर एम्बुलेंस
रीवा। मिली जानकारी के अनुसार सतना से एक महिला मरीज को डिलिवरी के बाद रीवा संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला का नाम दीपिका सिंह है। उम्र 28 वर्ष के करीब है। इनकी सतना में डिलिवरी हुई थी। डिलिवरी के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। संजय गांधी रेफर किया गया। संजय गांधी अस्पताल में पहले गायनी विभाग में भर्ती किया गया। इसके बाद मेडिसिन विभाग के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। महिला की हालत खराब हो गई है। इनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। मल्टीआर्गन फेल्युअर की कंडीशन में हैं। लीवर, किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। हालत खराब होने पर अब इन्हें एयर लिफ्ट किया जाएगा। शनिवार को दोपहर ही इन्हें एयर एम्बुलेंस से भोपाल ले जाना था लेकिन मौसम खराबी के कारण एयर एम्बुलेंस भोपाल से ही उड़ान नहीं भर पाया। शाम तक इंतजार किया गया लेकिन मौसम साफ नहीं हुआ। अब रविवार की सुबह 9 बजे एयर लिफ्ट किया जाएगा। मरीज को एयर एम्बुलेंस की मदद से भोपाल ले जाया जाएगा। एम्स के लिए रेफर किया गया है। एम्स में महिला मरीज का इलाज चलेगा। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ सुनील अग्रवाल ने बताया कि एक मरीज को भोपाल भेजा जाना है। खराब मौसम के कारण एयर एम्बुलेंस नहीं आ पाया। अब रविवार की सुबह मरीज को भेजा जाएगा।