अंधी हत्या का खुला राज: आरोपी ने पहले किया बलात्कार फिर शाल से गला घोंटकर उतारा था मौत के घाट

मनगवां पुलिस ने महिला की अंधी हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद शाल से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

अंधी हत्या का खुला राज: आरोपी ने पहले किया बलात्कार फिर शाल से गला घोंटकर उतारा था मौत के घाट
File photo

रीवा। मनगवां थाना क्षेत्र के घुईरिहा टोला में गत दिवस हुई महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है।मनगवां थाना प्रभारी अनूप कुमार उईके ने बताया कि 10 दिसंबर 23 को मनगवां थाना क्षेत्र के घुईरिहा टोला में एक महिला का शव उसी के घर से बरामद हुआ था। उसके गले में शॉल से फंदा लगा हुआ था। पुलिस ने मृतिका की पहचान रूबी बानो पत्नी मुन्ना मुसलमान के रूप में कीी था। मर्गकायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने की पुष्टि हुई। ऐसे में पुलिस ने घटना में गंभीरता बरतते हुये जांच किया। इस दौरान संदेह के आधार पर आरोपी दशरथ उर्फ छोटू बंशल पुत्र यमुना बंशल निवासी धौरहरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया है। 

आरोपी पीछे से घुसा था महिला के घर 

पूछताछ  में आरोपी ने बताया कि वह घटना दिनांक को मृतिका के घर के पीछे बैठा था। सुबह करीब 8 से 10 बजे के बीच पीछे के रास्ते घर में घुसा। महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो महिला के शॉल से ही उसका गला घोट दिया। इसके बाद भाग निकला। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

ग्रामीणों से मिली थी पुलिस को मदद

पुलिस ने हत्या की पुष्टि होने पर आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ किया। इस दौरान पता चला कि धौरहरा निवासी दशरथ उर्फ छोटू बंशल घटना दिनांक को मृतिका के घर के पास देखा गया है। इसके बाद से ही वह लापता है। ऐसे में पुलिस का शक गहरा गया। लिहाजा दशरथ को पकड़ने के लिये टीम बनाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद वह पुलिस पकड़ में आया। पूछताछ में पहले तो पुलिस को गुमराह किया, लेकिन जब कड़ाई बरती गई तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया।