बाइकर्स गैंग का शहर में तांडव, पहले सिविल लाइन फिर नगर निगम के सामने की वारदात

बाइकर्स गैंग ने लोगों की नाक में दम कर दिया है। खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को शहर में दो अलग अलग जगहों पर बाइकर्स गैंक ने लूट की वारदात की। पहले नगर निगम के सामने फिर सिविल लाइन थाना के सामने ही लोगों को लूटकर चंपत हो गए। पुलिस के हाथ खाली ही रहे। आए दिन लोग इन बाइकर्स गैंग का शिकार बन रहे हैं।

बाइकर्स गैंग का शहर में तांडव, पहले सिविल लाइन फिर नगर निगम के सामने की वारदात
पीड़ित युवक

रीवा। रीवा में अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। शनिवार को तो बाइकर्स गैंग ने शहर में कोहराम मचा दिया। एक के बाद एक लूट की वारदात को अंजाम देते गए लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई। पहली घटना को सिविल लाइन थाना के सामने ही ट्यूशन से घर लौट रहे सौरभ ङ्क्षसह के साथ घटी। सौरभ ने बताया कि वह शिव सांई कोचिंग संस्थान में पढ़ता है। ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था। समय 11 बजे के का था। जैसे ही वह स्टार होटल के पास पहुंचा। उसके मोबाइल में फोन आ गया। मोबाइल पर बात करने लगा। भी उसके पास बाइक में सवार तीन युवक आए और उसका मोबाइल छींन कर भाग खड़े हुए। सौरभ ने बताया कि युवक मार्तण्ड स्कूल की तरफ मुंड गए थे। इस घटना को ज्यादा समय भी नहीं हुआ कि एक और वारदात को बाइकर्स गैंग ने अंजाम दे दिया। दूसरी वारदात नगर निगम के सामने की गई। शहबाद आलम नाम के युवक को बाइकर्स गैंग ने लूट लिया। नगर निगम  के सामने से वह पैदल ही भाई की दुकान जा रहा था। तभी पीछे से तीन युवक बाइक में आए और मोबाइल छीन लिए। युवक ने पहले इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाना में करने की कोशिश की लेकिन वहां से जानकारी मिली की सिविल लाइन थाना लगता है। सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराने युवक पहुंचा। युवक ने बताया कि उसे समझ ही नहीं आया कि उसके साथ मोबाइल लूट हो गई। पहले लगा  दोस्त लोग हैं। मजाक कर रहे हैं। जब मोबाइल लेकर भाग गए इसके बाद ही लूट का पता चला।

शुक्रवार को भी हुई थी वारदात
शुक्रवार की शाम को भी बाइकर्स गैंक ने एक वारदात  को अंजाम बोदाबाग मार्ग में किया था। आटो में सवार होकर एक महिला सिरमौर चौराहा से बोदाबाग की तरफ जा रही थी। महिला आटो में किनारे ही बैठी थी। 56 क्वार्टर के सामने सड़क का निर्माण हो रहा है। यहां रास्ता खराब है। ऐसे में आटो धीरे चल रही थी। महिला अपना पर्स किनारे ही रखी थी। इसी का मौका देखकर बाइक से आटो के पास आए दो युवकों के छपट्टा मार कर पर्स छिंना लिया। इसके बाद बाइक से चंपत हो गए। बाइक बिना नंबर की थी। आटो चालक और महिला ने हल्ला मचा लेकिन वह मौके का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। हालांकि इसकी शिकायत थाना में की गई या नहीं इसकी जानकारी नहीं लग पाई।