आउट सोर्स कर्मचारी चलाएंगे सदस्यता अभियान, कल शुरुआत

विंध्य आउट सोर्स कर्मचारी संगठन ने बड़ा फैसला लिया है। कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर अब संगठन जनसंपर्क अभियान चलाएगा। इसकी शुरुआत 23 सितंबर से देवतालाब मंदिर से की जाएगी।

आउट सोर्स कर्मचारी चलाएंगे सदस्यता अभियान, कल शुरुआत

रीवा। ज्ञात हो कि विंध्य आउट सोर्स कर्मचारी संगठन लंबे समय से नियमितीकरण की लड़ाई लड़ रहा है। मुख्यमंत्री तक को ज्ञापन सौंप चुका है। इसके बाद भी सरकार आउट सोर्स कर्मचारियों को लेकर कोई घोषणा नहीं कर रहे। इससे आहत होकर अब कर्मचारी संगठन कर्मचारियों के बीच पहुंचने की योजना तैयार की है। इसी संबंध में विंध्य आउट सोर्स कर्मचारी संगठन ने बड़ा फैसला लिया है। कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर अब संगठन जनसंपर्क अभियान चलाएगा। इसकी शुरुआत 23 सितंबर से देवतालाब मंदिर से की जाएगी।  सोर्स कर्मचारी संगठन की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक में आगे की कार्ययोजना तैयार की है। कार्यकारिणी के सदस्यों ने बैठक ली है कि वह लोगों के बीच जाएंगे। जनसंपर्क और सदस्यता अभियान चलाएंगे। इसकी शुरुआत 23 सितंबर को देवतालाब से करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरुणेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि विंध्य आउट सोर्स कर्मचारी संगठन ने बड़ा फैसला लिया है। कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर अब संगठन जनसंपर्क अभियान चलाएगा। इसकी शुरुआत 23 सितंबर से देवतालाब मंदिर से की जाएगी।  सोर्स संगठन सदस्यता और जनसंपर्क अभियान सभी जगह चलाएगा। इसका समापन कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर किया जाएगा। सभी डिवीजन एवं डीसी, सब स्टेशन तक टीम पहुंचेगी। बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष अरुणेन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष प्रकाश नारायण मिश्रा, सचिव सतीश चौबे, पुष्पेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष सुनील द्विवेदी, दिलीप शर्मा, पकाश त्रिपाठी, अजय तिवारी, उदय विश्वकर्मा, पीताम्बर सिंह, तेजभान सिंह आदि मौजूद रहे।