पीएम मोदी का रूस में हुआ जोरदार स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

पीएम मोदी का जलवा बरकरार है। पांच साल बाद पीएम नरेन्द्र मोदी जब रूस पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। जिसे देखकर सब दंग है। मास्को में वनुकोवो 2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका गार्ड ऑफ आनर के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान रूसी सेना ने भारतीय राष्ट्रगान की धुन भी बजाई।

मास्को। पीएम मोदी 5 साल बाद रूस पहुंच गए हैं। मॉस्को में वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। इस दौरान रूसी सेना ने भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाई। मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। मोदी आज पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर भी करेंगे। ये पहला मौका होगा, जब प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन जंग के बाद रूस का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले वे 2019 में रूस गए थे। मोदी और व्लादिमिर पुतिन की आखिरी मुलाकात 2022 में उज्बेकिस्तान की राजधानी समरकंद में एससीओ समिट के दौरान हुई थी। पुतिन 2023 में भारत में हुए जी-20 सम्मेलन के लिए नहीं आए थे। मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है- 'मॉस्को पहुंच चुका हूं। उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और भी अधिक मजबूत होगी। रूस-मॉस्को के बीच मजबूत संबंधों से दोनों देशों की जनता का फायदा मिलेगा। भारतीय समुदाय के लोग होटल कार्लटन के बाहर पीएम मोदी के स्वागत के लिए ढोल भी बजा रहे हैं। रूसी कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में हिंदी गानों पर नृत्य किया।