चोरों का आतंक: घर सूना छूटा तो ताला टूटा

चोरों ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। घर सूना छूटते ही हाथ साफ कर देते हैं। लगातार वारदात हो रही हैं। चोरी पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। विवि थाना अंतर्गत आनंद नगर में फिर चोरों ने एक घर पर धावा बोलकर लाखों का आभूषण चुरा ले गए। पुलिस के हाथ अभी खाली ही हैं।

चोरों का आतंक: घर सूना छूटा तो ताला टूटा
आनंद नगर में चोरी

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आनंद नगर में चोरी, लाखों के गहरे चुरा ले गए
रीवा। मिल जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद नगर बोदाबाग में  सूने आवास के गेट का ताला तोड़कर बदमाशों ने लाखों रूपए के सोने के आभूषण पार कर दिए। परिवार के लोग बुधवार को गांव से वापस लौटे तो घर के मुख्य द्वार पर लगे चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर गए तो चोरी की घटना सामने आई। पीडि़त परिवार ने मामले की शिकायत विश्वविद्यालय थाना पुलिस से की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए है। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस से रिटायर हुए हैं
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोरों ने आनंद नगर बोदाबाग में पूर्व निरीक्षक स्व.राजेंद्र मिश्र के सूने आवास को निशाना बनाया है। निरीक्षक के पिता राममूर्ति मिश्रा अधिकांश समय गांव में ही रहते थे। वहीं परिवार के ही संजय मिश्रा घर की देखरेख करते थे। बताया गया कि वृद्ध राममूर्ति अपने गांव अजोरा से बुधवार की सुबह रीवा आए। घर पहुंचे तो गेट में ताला लगा था अंदर आए तो चैनल गेट का ताला टूटा था, इसके बाद कमरे के अंदर के लॉक भी टूटे मिले। बताया गया कि पुराने सोने के चांदी के आभूषण अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं।
सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
विश्वविद्यालय थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि चोरी का मामला सामने आने के बाद घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।