रीवा के इस कांग्रेसी नेता को पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, कमलनाथ ने जताया भरोसा

कांग्रेस पार्टी ने रीवा के एक वरिष्ठ नेता पर भरोसा जताया है। उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और कार्यों को तवज्जो देते हुए प्रदेशस्तर की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

रीवा के इस कांग्रेसी नेता को पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी,  कमलनाथ ने जताया भरोसा

रीवा। मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मप्र कांंग्रेस कमेटी में वरिष्ठ नेता राकेश तिवारी को महामंत्री के पद पर मनोनीत किया है। यह पद उन्हें पार्टी को मजबूती प्रदान करने की मंशा से दिया गया है। राकेश तिवारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता है। वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। वह भी इस विधानसभा में प्रत्याशी के तौर पर मजबूत दावेदार थे। हालांकि उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दी। इसके बाद भी राकेश तिवारी ने पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। पार्टी के सभी निर्देशों का बखूबी पालन करते रहे। वर्तमान में भी वह विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। पार्टी से मिले निर्देशों का पालन कर रहे हैं। उनके इसी समर्पण का अब वरिष्ठ नेता राकेश तिवारी को फायदा मिला है। इसके पहले भी वरिष्ठ नेता राकेश तिवारी कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी वह पार्टी को एकजुट करने और संगठन को मजबूती दिलाने के लिए काम कर चुके हैं। महामंत्री बनाए जाने पर समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया है।