विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता की तानाशाही के खिलाफ पत्रोपाधि संघ ने बोला हल्ला, जेई के खिलाफ कार्रवाई का विरोध

विद्युत विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता की तानाशाही के खिलाफ विद्युत विभाग के पत्रोपाधि अभियंता संघ ने हल्ला बोल दिया है। तीन जेई के खिलाफ की गई कार्रवाई का संगठन ने विरोध किया है। चुनाव के दौरान रिकवरी पर रोक लगाई गई थी। मतदान होने के बाद कमजोर रिकवरी पर नोटिस जारी कर दिया गया है। इस पर संगठन ने आपत्ति दर्ज की है।

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता की तानाशाही के खिलाफ पत्रोपाधि संघ ने बोला हल्ला, जेई के खिलाफ कार्रवाई का विरोध

रीवा। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर हाल ही में मतदान हुआ है। सभी कर्मचारियों, अधिकारियों की चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई थी। इतना ही नहीं कर्मचारियों और अधिकारियों पर दबाव था कि वह क्षेत्र में किसी तरह की राजस्व वसूली जैसी कार्रवाई न करें। मतदाताओं को साधने की कोशिश की जा रही थी। सिर्फ सप्लाई पर ही ध्यान देने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद कर्मचारियों की मतदान कराने में ड्यूटी लग गई। हाल ही में 17 नवंबर को मतदान कराकर कर्मचारी, अधिकारी मुक्त हुए। इसके बाद क्षेत्र में कर्मचारियों को काम करने का मौका ही नहीं मिला। इसके बाद भी अधीक्षण अभियंता मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी रीवा ने तीन जेई को कमजोर रिकवरी पर नोटिस जारी कर दिया है। सभी के खिलाफ कमजोर रिकवरी पर एक दिन का नो वर्क नो पेमेंट का आदेश दिया गया है। यह कार्रवाई संबंधित कार्यपालन अभियंताओं को जारी किया गया है। अतिरिक्त मुख्य अभियंता के इस तानाशाही को लेकर कर्मचारी संगठनों में गुस्सा व्याप्त है। पत्रोपाधि अभियंता संघ के जिला अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने खुलकर इस तानाशाही आदेश का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में थे। इसके बाद तुरंत ही नोटिस जारी कर दिया गया। इसके अलावा जेई का गलत राजस्व डाटा देखकर नेाटिस जारी किया गया है।
नोटिस में यह कहा गया है
अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने कार्यपालन अभियंता संचारण संधारण पश्चिम संभाग को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि वितरण केन्द्र लौआ लक्ष्मणपुर एवं हिनौता के जेई ने राजस्व संग्रहण कम किया है। एसीई ने कहा है कि 23 नवंबर 2011 का वितरण केन्द्रवार राजस्व संग्रहण रिपोर्ट का अवलोकन किया गया। इसमें पश्चिम संभाग रीवा के अधीनस्थ वितरण केन्द्र लौआ लक्ष्मणपुर का राजस्व संग्रहण रुपए 1 हजार मात्र एवं वितरण केन्द्र हिनौता का राजस्व संग्रहण 2 हजार रुपए वसूला गया है। केन्द्र लौआलक्ष्मणपुर में पदस्थ सतानंद तिवारी कनिष्ठ अभियंता एवं वितरण केन्द्र हिनौता में पदस्थ राजमणि चर्मकार परीक्षण सहायक को 23 नवंबर को एक दिवस का नो वर्क नो पेमेंट के अनुसार वेतन रोके जाने के निर्देश दिए हैं। साथ कार्यपालन अभियंता को कहा गया है कि कार्यवाही कर इस कार्यालय को अवगत भी कराया जाए। इसी तरह त्योंथर संभाग अंतर्गत पुष्पेन्द्र सिंह कुशवाहा कनिष्ठ अभियंता चालू प्रभार वितरण केन्द्र लालगांव को भी नोटिस जारी कर एक दिन का पेमेंट काटने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में कहा गया है कि त्येंाथर संभाग के जेई ने सिर्फ 6 हजार रुपए की वसूली की है।