पटवारियों ने किसानों के साथ मिलकर निकाली तिरंगा रैली

पटवारियों ने बुधवार को किसानों के साथ मिलकर शहर में तिरंगा रैली निकाली। रैली में पटवाारी और किसान शामिल हुए। पूरे शहर में रैली निकाल कर पटवारियों ने आवाज बुलंद की। रैली निकालते समय पटवारी देशभक्ति गाने गाते हुए चल रहे थे। रैली निकाल कर शासन का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश किए।

पटवारियों ने किसानों के साथ मिलकर निकाली तिरंगा रैली
पटवारियों ने शहर में तिरंगा रैली निकाली

रीवा। मप्र पटवारी संघ के नेतृत्व में रीवा के पटवारी भी हड़ताल पर हैं। कलेक्ट्रेट के सामने पिछले 10 दिनों से धरने पर बैठे हैं। पटवारी कई मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। बुधवार को पटवारी संघ ने किसानों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा शहर में निकाली। तिरंगा यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। पटवारियों की तिरंगा यात्रा धरना स्थल से शुरू होकर कॉलेज चौराहा पहुंची। कॉलेज चौराहा से होते हुए प्रकाश चौराहा, वेंकट रोड, जय स्तंभ होते हुए धरना स्थल तक पहुंची। पटवारी संघ रीवा के जिला अध्यक्ष अनंत प्रताप ङ्क्षसह का कहना है कि मध्यप्रदेश का पटवारी हमेशा किसानों के साथ खड़ा रहा है। प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में कई बार हमने किसान हित में अपना आन्दोलन खत्म कर अपने कर्तव्य का पालन किया है। भू अभिलेखों के कंप्यूटरीकरण  किसान सम्मान निधि योजना, किसान कल्याण योजना स्वामित्व योजना इत्यादि में उनके कार्यों से ही मध्यप्रदेश पूरे देश में प्रथम स्थान में है। पटवारी संघ अपनी 25 वर्ष पुरानी 2800 ग्रेड पे की जायज मांग के लिए आंदोलनरत है। इसी तारतम्य में पटवारी किसान तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। इसमें किसानों ने भी उनका साथ दिया। भारी भीड़ तिरंगा यात्रा में शामिल हुई। 300 से अधिक पटवारी और 500 से अधिक किसान इस यात्रा में शामिल हुए। पहले पटवारी संघ रैली निकाल कर जनसंपर्क मंत्री को ज्ञापन देने वाला था लेकिन जन आशीर्वाद यात्रा में मंत्री के शामिल होने के कारण योजना बदल दी गई। इस रैली में पटवारी अनूप शुक्ला, नागेन्द्र साहू, संदीप शुक्ला, प्रदीप पटेल, व्यासमुनि त्रिपाठी, श्रवण तिवारी, अरुणेश सिंह तिवारी, आकांक्षा सिंह, विनीता ङ्क्षसह, संदीप शर्मा, राजेश तिवाराी, संदीप गौतम आदि शामिल रहे।