पटवारी का शव गृह ग्राम पहुंचा, हुआ अंतिम संस्कार, घर वालों ने लगाया प्रशासन पर गंभीर आरोप

शहडोल में पटवारी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। पीएम के बाद उनका शव गृह ग्राम बरौं पहुंचा। नम आखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान घर वालों का रो रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

पटवारी का शव गृह ग्राम पहुंचा, हुआ अंतिम संस्कार, घर वालों ने लगाया प्रशासन पर गंभीर आरोप

परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए

रीवा। शहडोल जिले में पदस्थ राजस्व अधिकारी प्रसन्न सिंह पिता महेंद्र प्रताप सिंह की ट्रेक्टर से कुचलकर रेत माफिया ने हत्या कर दी थी। वो मूलत: रीवा जिले के बरौ गांव के निवासी थे। सोमवार को उनके गृह ग्राम में शव का अंतिम दर्शन करने ग्रामीण सहित आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा रही। नम आखों से लोगों ने उन्हे अंतिम विदाई थी। प्रसन्न सिंह 16 साल सेना में देश की सेवा किए। सेवानिवृत्त होकर वापस आए और राजस्व विभाग में पटवारी बन गए। शनिवार- रविवार की देर रात ट्रैक्टर से कुचलकर खनिज माफिया ने उनकी जान ले ली। बड़ी बेटी दिया सिंह ने कहां प्रशासन की लापरवाही से उनकी पिता की जान गई है, रात में ड्यूटी लंबे समय से लगाई जा रही थी। पुलिस बल साथ में नहीं भेजा गया वो घर आने के लिए बोले थे लेकिन रात में अचानक ड्यूटी लगा दी गई। उनके पिता के साथ जो हुआ वह किसी दूसरे के साथ न हो। आगे कहा कि खनिज व पुलिस विभाग के कर्मचारियों के होते हुए भी पटवारियों की ड्यूटी क्यों लगाई गई। साथ ही पुलिस फोर्स भी नहीं भेजा गया। पीडि़त परिवार ने प्रशासन पर मामले में गंभीर आरोप लगाए है।


पत्नी का रो रोकर बुरा हाल
प्रसन्न सिंह पांच बहनों के बीच एकलौते भाई थे। उनकी  बेटी दिया सिंह 14 वर्ष व समृद्धि सिंह 10 वर्ष हंै। वहीं दो पांच साल के मासूम बच्चे प्रतीक सिंह और प्रत्यक्ष सिंह हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार का बड़ा सदमा लगा है। मृतक की पत्नी गायत्री सिंह का रो-रोकर बुराहाल था। परिवार के लोग भी प्रशासन को कोस रहे थे। लोगों ने नम आखों से अपने लाल का अंतिम विदाई दी।
मैहर के ड्रावइर ने की थी वारदात
पटवारी प्रसन्न सिंह की शनिवार (25 नवंबर) देर रात शहडोल जिले में रेत खनन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस संबंध में मैहर निवासी ट्रैक्टर चालक शुभम विश्वकर्मा (22 वर्ष) और वाहन मालिक नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 40 वर्षीय प्रसन्न सिंह ब्यौहारी राजस्व मंडल में पटवारी थे।  यह हत्या सोन नदी के तट पर गोपालपुर गांव में शनिवार रात 12 बजे के आसपास हुई।
एक ऑडियो भी हो रहा सोशल मीडिया में वायरल
पटवारी की मौत के बाद एक पुराना ऑडियो भी वायरल हो गया है। यह ऑडियो जिला पंचायत सदस्य और एक ट्रक मालिक के बीच बातचीत का है। दोनों के बीच ट्रक में रेत लोड करने और सड़क पर चलने के बदले दो हजार रुपए की डिमांड की है। जिला पंचायत सदस्य ट्रक मालिक से कह रहते हैं इसमें सभी को हिस्सा देना पड़ता है। ऊपर से राशि जाती है। एसडीओपी को भी रुपए देना पड़ता है। मेरा हिस्सा भले ही मत देना लेकिन 1500 रुपए तो देना ही पड़ेगा। ऐसे में इस ऑडियो के वायरल होने से सभी की मिली भगत सामने आ गई है।