एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पुलिस पकड़ कर ले आई थाना, जानिए वजह

बुधवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पुलिस पकड़ कर थाना ले आई। कार्यकर्ता जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आए गृह मंत्री को काला झंडा दिखाने वाले थे। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पुलिस पकड़कर सिविल लाइन थाना ले आई।

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पुलिस पकड़ कर ले आई थाना, जानिए वजह

 रीवा। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जन आशीर्वाद यात्रा के लिए रीवा पहुंचे थे । जहां उनको सेमरिया विधानसभा रवाना होना था। उसी समय एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ो एनएसयूआई के कार्यकर्ता गृह मंत्री को काला झंडा दिखाने ढेकहा तिराहे में इक्कठे थे । गृह मंत्री के आगमन के कुछ समय पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एनएसयूआई के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया कर लिया गया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश के अंदर राजनीतिक सभाओं में सरकारी तंत्र का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है। स्कूल कॉलेज के छात्रों को जबरदस्ती भीड़ बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जो पूर्ण रूप से गलत है। प्रदेश व रीवा में बढ़ते हुए लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस इस पर लगाम नहीं लगा पा रही है। मप्र में हुए व्यापमं पटवारी भर्ती घोटाला को लेकर गृहमंत्री का विरोध करने जा रहे थे। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा की भ्रष्टाचारी सरकार है तानाशाही चरम पर है यहां तक की भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जन आशीर्वाद यात्रा में भी सरकारी तंत्र का भरपूर उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध के ग्राफ को अंकुश लगाया जाए अन्यथा एनएसयूआई आगे उग्र रूप लेकर विरोध करेगी। गिरफ्तारी देने वालों में प्रमुख रूप से सत्यम मिश्रा धीरज द्विवेदी शशिमूल तिवारी शिवम मिश्रा प्रतीक द्विवेदी सत्यम शुक्ला अजय सिंह शक्ति पांडे देवेश शुक्ला गौरव पांडे शिवांशु शुक्ला वेदन्नारायण तिवारी अर्पित सिंह तिवारी संजीव कुमार शुक्ला आयुष साकेत शुशील साकेत कुलदीप सिंह आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं शामिल रहे।