पुलिस ने पकड़ा 1 लाख का गांजा, आरोपी भी गिरफ्तार

गांजा की तस्करी करते एक युवक को सेमरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 1 लाख कीमत का गांजा बरामद किया गया है। युवक के खिलाफ नारकोटिक्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने पकड़ा 1 लाख का गांजा, आरोपी भी गिरफ्तार
file photo

रीवा। सेमरिया पुलिस ने बताया कि मुखबिर से उन्हें सूचना मिली की एक युवक गांजा की तस्करी कर रहा है। मुखबिर के बताए लोकेशन पर पुलिस ने पहुंच कर घेराबंदी की। पुलिस की जाल में युवक फंस गया। हीनालाल पारदी पिता दिनेश पारदी निवासी सिंगेपुर महरौनी जिला ललितपुर उप्र गांजा के साथ पकड़ा गया। उसकी जब तलाशी ली गई तो उसके पास 10.5 किलो गांजा मिला। इसकी कीमत करीब 1 लाख 5 हजार रुपए आंकी गई। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ पुलिस ने नारकोटिक्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अंकिता मिश्रा, परमात्माशरण त्रिपाठी, सउनि वीरेन्द्र प्रताप, आरक्षक विकास पटेल, चन्द्रकमल पाण्डेय, अरुणेश तिवारी, रेवाशंकर त्रिपाठी, मनोज शुक्ला की प्रमुख भूमिका रही।
----------
54 लीटर अवैध देशी शराब के साथ पकड़ाया आरोपी
सेमरिया पुलिस ने गांजा के अलावा अवैध देशी शराब भी जब्त की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बड़ागांव में काफी मात्रा में अवैध शराब की बिक्री के लिए लेकर आ रहा है। मुखबिर की बताए लोकेशन पर पुलिस ने पहरा बिठाया। जैसे ही तस्कर शराब लेकर पहुंचा। उसे धरदबोचा गया। युवक के पास सेे 54 लीटर अवैध देसी शराब मिली। जिसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी गौरव सिंह उर्फ मोनू पिता सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम खारा थाना सेमरिया को पकड़ कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरेापी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत करीब 30 हजार रुपए आंकी जा रही है। एक मोटर साइकिल भी जब्त की गई है।