पुलिस ने पकड़ी 30 हजार की हेरोइन और 75 हजार की स्मैक

महंगे नशे का कारोबार बढ़ रहा है। अब शराब, गांजा से भी ऊपर के नशों का शौक चल पड़ा है। छोटे शहरों में जाल बिछ गया है। पुलिस ने दो शहरों में हेराइन और स्मैक पकड़ी है। विंध्य नगर में पुलिस ने 30 हजार की हेरोइन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं कटनी में महिला को

पुलिस ने पकड़ी 30 हजार की हेरोइन और 75 हजार की स्मैक
स्मैक file photo

हेराइन बेंचने की फिराक में घूम रहा था आरोपी
विन्ध्यनगर। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर 2 नवजीवन बिहार विन्ध्यनगर का अरविन्द कुमार साकेत अवैध मादक पदार्थ हेरोईन बेचने के लिये अपने पास रखा है सूचना पर थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अनिल बाजपेई द्वारा एक टीम बनाई गई।  टीम ने संदेही अरविन्द कुमार साकेत पिता बृजमोहन साकेत  21 वर्ष निवासी नवजीवन बिहार सेक्टर 2 को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके पास से 06 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन कीमती लगभग 30000 रुपये का बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ  थाना विन्ध्यनगर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में निरीक्षक अनिल बाजपेई द्वारा गठित टीम में उपनिरीक्षक अरुण सिंह सउनि. सुनील दुबे सउनि नृपेन्द्र सिंह प्र. आर.पंकज सिंह प्र. आर. श्यामसुन्दर बैस प्र. आर. मुनेन्द्र राणा प्र.आर. कृष्ण कुमार पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।
महिला से 75 हजार की स्मैक बरामद
कटनी। कोतवाली पुलिस ने खिरहनी फाटक स्थित निषाद स्कूल के सामने दबिश देकर एक 45 वर्षीय प्रौढ़ महिला को 75 हजार रूपए कीमती 5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वेकंट वार्ड निवासी 45 वर्षीय धनपतिया बाई पति संतोष निषाद को 75 हजार रूपए कीमती 5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपिया के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट की धारा 8ए 20 के तहत कार्रवाई की गई है।