पुलिस ने मारी रेड, सेक्स रैकेट का भांडा फूटा, चार लड़कियां पकड़ाई

शनिवार की शाम को पुलिस ने सेक्स रैकेट अड्डे पर दबिश मारी। चार लड़कियों को मौके से पकड़ा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने मारी रेड, सेक्स रैकेट का भांडा फूटा, चार लड़कियां पकड़ाई

रीवा। मिली जानकारी के अनुसार समान थाना अंतर्गत चन्द्रा मंगलम  के पास लंबे समय से जिस्मफरोसी का धंधा चल रहा था। इसकी शिकायत लगातार पुलिस के पास पहुंच रही थी। खुलेआम चल रहे सेक्सरैकेट के खिलाफ बड़ती शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया। शनिवार की शाम को एक घर में पुलिस की टीम ने दबिश दी। मौके पर चार लड़कियां पकड़ी गई है। सभी लड़कियां बाहर की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था धंधा
हद तो यह है कि यह गलत काम पुलिस की नाक के नीचे ही चल रहा था। जिस जगह पर रेड मारी गई है। वहां से थाना की दूरी चंद कदम ही है। ऐसे में इस अवैध धंधे की जानकारी पुलिस को न हो, इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता। रीवा में इस समय अवैध तस्करी, शराब पैकारी, जिस्मफरोसी जोरों पर चल रही है। लूटपाट, चोरी और हत्या की तो मानों बाढ़ सी आ गई है। पुलिस इसे रोकने में पूरी तरह से फेल हो गई है।