पुलिस का स्टिंग आपरेशन: भ्रुण परीक्षण का पर्दाफाश करने पुलिस बनी ग्राहक और फिर कर दिया बड़ा खुलासा

रीवा में फिर से अवैध सोनोग्राफी सेंटर में भ्रुण परीक्षण का खुलासा हुआ है। पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से स्टिंग आपरेशन किया। महिला पुलिसकर्मी ग्राहक बनी और दलाल के पास भ्रुण परीक्षण के लिए पहुंची। महिला आरक्षक से दलाल ने भ्रुण परीक्षण के लिए 12 हजार लिए। इसके बाद कई गलियां घुमाने के बाद अंगूरी बिल्डिंग के पीछे एक मकान में ले गए। जैसे ही महिला आरक्षक मौके पर पहुंची। तभी पुलिस ने रेड मार दी। मौके से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। पीसी पीएनडीटी के एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस का स्टिंग आपरेशन: भ्रुण परीक्षण का पर्दाफाश करने पुलिस बनी ग्राहक और फिर कर दिया बड़ा खुलासा

अंगूरी बिल्डिंग के पीछे चल रहा था गोरखधंधा
पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार, हजारों रुपए जांच के लेते थे
रीवा। रीवा में खुटेही के आसपास ही भ्रुण परीक्षण का गोरखधंधा चलता है। अब तक जितनी भी कार्रवाईयां हुई। इसी के आसपास हुई। प्रशासन के पास भ्रुण परीक्षण किए जाने की शिकायत पहुंची थी। शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन ने इस गोरखधंधे का भांडाफोड़ करने के लिए स्टिंग आपरेशन की योजना बनाई। महिलापुलिसकर्मी को ग्राहक के रूप में तैयार किया गया। महिला भु्रण परीक्षण के लिए एक दलाल के पास पहुंची। दलाल के साथ सौदा हुआ। दलाल महिला पुलिसकर्मी को जांच के लिए अपने साथ लेकर चला। कई रास्तों से घुमाते हुए दलाल महिला को लेकर अंगूरी बिल्डिंग के पीछे पहुंचा। दलाल बीच रास्ते में यह भी देखते चल रहे थे कि उनका कोई पीछा तो नहीं कर रहा है। इसलिए घुमावदार रास्ते से लेकर पहुंचे। हालांकि वह पुलिस और प्रशासन की टीम को भांप नहीं पाए। जैसे ही वह एक घर में घुसे तभी टीम ने दबिश दे दी। मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से सोनोग्राफी मशीन जब्त की गई है। इसे सीज कर दिया है।
पुलिस के हाथ यह लगे
पुलिस की रेड में उनके हाथ चार लोग लगे। इसमें 65 वर्षीय वृद्ध महिला सहित पंकज सिंह पिता लोटन सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी बदरांव रोड कॉलोनी मऊगंज हाल मुकाम खुटेही, कृष्ण कुमार पिता दुलीचंद उम्र 59 वर्ष निवासी क्षीर सागर कॉपलेक्स रीवा, सुखेन साकेत पिता उदय साकेत उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम दुआरी रीवा को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ जारी है।
अग्रवाल नर्सिंग होम में रेड के दौरान भी पकड़ा गया था
आपको बता दें कि इसके पहले भी पुलिस और प्रशासन ने तत्कालीन कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव के कार्यकाल के दौरान रेड मारी थी। स्टिंग आपेरशन किया गया था। इस दौरान अग्रवाल नर्सिंग होम में रेड मारा गया था। मौके से मशीन जब्त की गई थी। अग्रवाल नर्सिंग होम से ग्राहकों को अंदर ही अंदर प्रवेश कराकर घर तक ले जाते थे। वहीं पर मशीन लगी थी। जांच भी वहीं होती थी। पुलिस ने इस मामले में कृष्ण कुमार सोनी को पकड़ा था। कृष्ण कुमार सोनी इस बार की कार्रवाई में भी पकड़ा गया।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में एसडीएम वैशाली जैन, उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा शर्मा, प्रभारी सीएमएचओ डॉ.आर्यन तिवारी सहित उनकी टीम व निरीक्षक निशा मिश्रा, निरीक्षक अशीष मिश्रा, उनि.विजय सिंह, सउनि राजेन्द्र द्विवेदी, आरक्षक रश्मि उपाध्याय, आरक्षक अरविंद यादव, परमात्मा सिंह, शशि सिंह व मनोज रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।