सेमरिया में पुलिसकर्मियों ने एक के बाद एक कर दागी कई राउंड गोलियां

शुक्रवार को सेमरिया में पुलिसकर्मियों ने एक के बाद एक कर कई राउंड गोलियां दागी। यह फायरिंग सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए रीवा संभाग के 48 सहायक उप निरीक्षकों ने गोली दागी। पीटीएस में इन्हें ट्रेनिंग के दौरान फायरिंग का भी प्रशिक्षण दिया गया।

सेमरिया में पुलिसकर्मियों ने एक के बाद एक कर दागी कई राउंड गोलियां

सेमरिया के फायरिंग रेंज में चलवाई गई गोलियां
रीवा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस प्रशिक्षण शाला रीवा में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए रीवा संभाग के 48 सहायक उप निरीक्षक के इंडक्शन कोर्स के पाठ्यक्रम अनुसार फायरिंग रेंज सेमरिया में विभिन्न हथियारों से फायरिंग करवाई गई। साथ ही पुलिस प्रशिक्षण शाला रीवा के पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बीजों का छिड़काव कर बृहद कार्यक्रम का आयोजन कराया। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन, उप पुलिस अधीक्षक  राधिका प्रसाद द्विवेदी व सत्य प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस प्रशिक्षण शाला रीवा के सभी स्टाफ व इंडक्शन कोर्स के सभी सहायक उप निरीक्षकों ने पीटीएस रीवा से सेमरिया मार्ग पर फायरिंग रेंज व विभिन्न स्थानों पर सड़कों के किनारे पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न प्रकार के फलदार और औषधीय पौधों के बीजों का छिड़काव कराया गया। इसें आम, नीम, लीची, गुलमोहर, अमलतास, करंज, बेल, कैथा, अमरोला, जामुन आदि की बीज शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करना होगा। वनों का जो विनाश अब तक हो चुका है। उसकी भरपाई के लिए आगे आना होगा।इस पौधरोपण अभियान में आमजनता को भी शामिल किया गया। उन्हें एक पेड़ मां के नाम अभियान के बारे में बताया गया।