मुख्यमंत्री का भतीजा बन कर डीएम और डीएसपी को धमाया, बोला होटल सीज कर दो

एक व्यक्ति ने डीएम और डीएसपी को फोन लगाया। उसने अधिकारियेां को हड़काया और बोला की मैं मुख्यमंत्री का भतीजा बोल रहा हूं। इस होटल को तत्काल सीज कर दो। फूड विभाग को भी मौके पर भेजने का आदेश दे डाला। पुलिस कंट्रोल रूम में भी फोन लगाकर हड़कंप मचा दिया। जब पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति की फर्जी निकला। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्यमंत्री का भतीजा बन कर डीएम और डीएसपी को धमाया, बोला होटल सीज कर दो
file photo

इंदौर। पुलिस अफसरों से कहा कि मैं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के भाई का बेटा एलएस चौहान हूं। वह खुद को डिप्टी कलेक्टर भी बताता रहा। इंदौर पुलिस ने शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का भतीजा बनकर अफसरों को धमका रहा था। आरोपित सीधे पुलिस कंट्रोल रूम काल लगा देता था।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित का नाम एलएस चौहान (सीहोर) है। उसने दो दिन पूर्व कंट्रोल रूम पर काल कर कहा कि वह सीएम हाउस से बोल रहा है। उसका नाम एलएस चौहान है और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के भाई का बेटा है। उसने आदेशात्मक भाषा में बात की और दो-तीन थाना प्रभारियों से बात करने का आदेश दे डाला।
डीएम को फोन लगाया और दे दिया आदेश
आरोपित ने एक भोजनालय में खाना खाया और डीएम से कहा कि उसे तत्काल सीज करवा दो। आरोपित ने फूड विभाग को भी मौके पर भेजने का आदेश दे डाला। शक होने पर पुलिस ने जांच की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह यूपीएससी पास कर चुका है। कभी वह स्वयं को डिप्टी कलेक्टर बताता है।