प्रमा पाण्डेय को मिली नई जिम्मेदारी, सीई विजलेंस बनाई गईं

मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी रीवा के मुख्य अभियंता कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रमा पाण्डेय को को नई जिम्मेदारी दी गइ्र है। प्रमा पाण्डेय को मुख्य अभियंता प्रवर्तन रीवा बनाया गया है। इसके आदेश जारी हो गए हैं। इतना ही नहंी आदेश के बाद कार्यभार सम्हालते ही प्रमा पाण्डेय ने कामकाज भी शुरू कर दिया है।

प्रमा पाण्डेय को मिली नई जिम्मेदारी, सीई विजलेंस बनाई गईं

रीवा। मुख्य महाप्रबंधक जबलपुर ने 28 फरवरी 2025 को जारी वरिष्ठता और उत्कृष्ट कार्यशेली के आधार पर श्रीमती प्रमा पाण्डेय अतिरिक्त मुख्य अभियंता रीवा को मुख्य अभियंता प्रवर्तन रीवा के पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया है। श्रीमती प्रमा पाण्डेय ने मुख्य अभियंता प्रवर्तन रीवा का कार्यभार सम्हालते हुए प्रवर्तन संकाय के अधिकारियों की बैठक भी आयोजित की। कम्पनी मुख्यालय से प्रवर्तन संकाय को वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिए गए कार्य एवं लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। नवागत मुख्य अभियंता प्रवर्तन रीवा के पद पर श्रीमती प्रमा पाण्डेय की पदस्थापना से रीवा क्षेत्र के सभी कर्मचारी, अधिकारी में खुशी व्याप्त है।