प्रियंका गांधी आज आएंगी रीवा, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम, चिडिय़ा भी नहीं मार पाएगी पर

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को रीवा पहुंच रही है। एसएसएफ ग्राउंड में उनकी जनसभा आयोजित होगी। प्रियंका गांधी के रीवा आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। 2 किमी रेडियस का एरिया रहेगा नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है।

प्रियंका गांधी आज आएंगी रीवा, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम, चिडिय़ा भी नहीं मार पाएगी पर
file photo

रीवा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा की रीवा के एसएसएफ ग्राउंड में सभा प्रस्तावित है। जिसे ध्यान में रखते हुये सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। पुलिस के साथ ही एनएसजी कमांडो सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इसके साथ ही एसएएफ ग्राउंड से 2 किमी रेडियस के एरिया को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव की सभा को संबोधित करने के लिये कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को रीवा आ रही हैं। एसएएफ ग्राउंड में उनकी सभा होनी है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से रीवा पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। सभा स्थल के आसपास पुलिस के करीब 2 सौ जवान तैनात किये गये हैं। इसके अलावा एनएसजी कमांडो भी सुरक्षा में तैनात रहंगे।
किया गया मॉक ड्रिल
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये बुधवार को स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने एनएसजी के साथ मिलकर मॉक ड्रिल किया है। इस दौरान किसी इमरजेंसी के वक्त व्हीआईपी को किस तरह से अस्पताल तक लाया जाये, इसका अभ्यास किया गया है। वहीं कार्यक्रम स्थल में भी मॉक ड्रिल की गई है।
24 घंटे नो फ्लाईंग जोन रहेगा
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने एसएएफ ग्राउंड के 2 किमी रेडियस के एरिया को नो फ्लार्इंग जोन घोषित कर दिया है। यह आदेश बुधवार की शाम से गुरुवार रात 8 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान उक्त रेडियर में किसी भी तरह का ड्रोन व अन्य उपकरण नहीं उड़ पायेंगे। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है।