प्रियंका गांधी का master stroke : 12 वीं तक मुफ्त शिक्षा और हर बच्चे को 1200 रुपए प्रतिमाह का वायदा

आचार संहिता लगने के बाद अब कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। चुनावी सभा में घोषणाओं की झड़ी लगानी शुरू कर दी है। प्रियंका गांधी ने मंडला में जनसभा को संबोधित करते हुए बड़े वायदे किए। Master-stroke लगाया है।कक्षा पहली से 8वीं तक बच्चों को 500, नौवीं व दसवीं तक 1000 रुपए दिए जाएंगे और 11वीं व 12वीं तक हर महीने 1500 रुपए प्रतिमाह देने का वायदा किया है।

प्रियंका गांधी का master stroke : 12 वीं तक मुफ्त शिक्षा और हर बच्चे को 1200 रुपए प्रतिमाह का वायदा

मंडला। उन्होंने कहा कि  महिलाओं को नारी सम्मान योजना में 1500 रुपए महीने देने के वादे के बाद अब कांग्रेस ने स्कूली बच्चों को आर्थिक मदद देने का वादा किया है। मंडला में आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि एमपी में सरकार बनी तो बच्चों को पहली से 12वीं तक शिक्षा फ्री दी जाएगी। योजना का नाम पढ़ो और पढ़ाओ योजना होगा। कक्षा पहली से आठ तक बच्चों को 500, नौवीं व दसवीं तक 1000 रुपए दिए जाएंगे और 11वीं व 12वीं तक हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे। वे मंडला जिले के रामनगर में जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा कि बीजेपी की 225 महीने की सरकार में 250 घोटाले हुए हैं। धार के बाद दूसरे आदिवासी जिले में सभा करने पहुंची प्रियंका ने एसटी वर्ग को साधने के लिए भी तमाम वादे किए।
देश में जातीय जनगणना करना जरूरी
प्रियंका गांधी ने कहा कि हाल ही में बिहार ने जाति जनगणना से पता चला कि राज्य में 84 प्रतिशत लोग OBC, SC (अनुसूचित जाति) और ST (अनुसूचित जनजाति) वर्ग के हैं, लेकिन नौकरियों में उनकी संख्या बहुत कम है। उनकी सही संख्या जानने के लिए और उनके साथ न्याय करने के लिए देश में जातीय जनगणना कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार इस पर बात नहीं करना चाहती। OBC और आदिवासियों के साथ अन्याय हो रहा है। हम चाहते हैं कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए उनकी गिनती की जाए।
छठीं अनुसूची में शामिल करेंगे
प्रियंका ने मंडला में बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर जिस स्थान पर 50 प्रतिशत से अधिक आदिवासी आबादी होगी, वहां छठी अनुसूची लागू की जाएगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के बैकलॉग पद तत्काल भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आदिवासियों पर जो अत्याचार हो रहे हैं, उसका कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा की सरकार के लोग लूट में व्यस्त हैं। आदिवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपको जूते-छाते दे रहे हैं, लेकिन बोनस नहीं दे रहे। उसमें कमीशन होगा। तेंदूपत्ता पर बोनस इंदिरा जी ने शुरू किया था। कांग्रेस की सोच है आपकी मेहनत आपका सम्मान है। हम तेंदूपत्ता का बोनस देंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की तरह पेसा कानून लागू किया जाएगा। ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने का वादा भी किया।