बारिश ने मचाई तबाही, गुजरात में कई शहर डूबे और हिमाचल प्रदेश में फटा बादल, एमपी में भी अलर्ट जारी

बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में मानसून ने कहर बरपा दिया है। गुजरात में कई शहर डूब गए हैं। महाराष्ट्र में 24 घंटे में 453 मिमी बारिश दर्ज की गई। गुजरात के बडोदरा, सूरत, भरूच में बाढ़ जैसे हालात है। गुजरात में बाढ़ से 8 लोगों की जान चली गई। हिमाचल प्रदेश में बादल फट गया। जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। मप्र के कई जिलों में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

मप्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के पूणे में 24 घंटे में रिकार्ड तोड़ 453 मिमी हुई बारिश
नई दिल्ली । गुजरात में पिछले 3-4 दिनों से तेज बारिश का दौर जारी है। वडोदरा, सूरत, भरूच और आणंद समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वडोदरा में ही 24 घंटे में 13.5 इंच बारिश हो गई। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 8 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश में बादल फट गया। हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इधर महाराष्ट्र के पुणे में 24 घंटे में 453 मिमी बारिश हो गई। यहां बारिश से जुड़ी घटनाओं में 4 लोगों को मौत हो गई। पुणे में मुथा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। खड़कवासला बांध के ओवरफ्लो होने के कारण कई इलाके बाढ़ की चपेट में है। यहां लोगों की मदद के लिए आर्मी और एनडीआरएफ की तैनाती की गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पुणे में अगले 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने शुक्रवार (26 जुलाई) के लिए मुंबई, पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकार ने ठाणे में कल स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है।
स्कूलों में छुट्टियां, फ्लाइट्स भी हुई कंैसिल
राज्य के भी कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। एसडीआरएफ को अलर्ट पर रखा गया है। पुणे, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। मुंबई में लैंड और यहां से टेकऑफ करने वाली एअर इंडिया की कुछ फ्लाइ्टस भी कैंसिल हुईं। एयरलाइन ने कहा कि विजिबिलिटी घटने के कारण सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को रिफंड किया जाएगा।
मप्र में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हुआ
प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मानसून ट्रफ एमपी के ग्वालियर और सीधी से होकर गुजर रही है। बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है, जिसका असर कई जिलों में देखने को मिल रहा है। गुरुवार को राजधानी भोपाल में दिनभर रिमझिम बारिश होती रही, दोपहर बाद तेज बारिश देखने को मिली। शाम को शहरी इलाके में 1 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं पन्ना में एनडीआरएफ और होमगार्ड कार्यालय में पानी भर गया है। कटनी में रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। रतलाम में मूसलाधार बारिश सड़कों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। हरदा, सतना, मंदसौर में तेज बारिश हुई।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी
मौसम केंद्र भोपाल ने शुक्रवार को 12 जिलों खरगौन, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, बालाघाट, रायसेन, सीहोर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अति बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 115 से 204 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो सकती है। वहीं धार, इंदौर, देवास, बुरहानपुर, राजगढ़, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, मंडला में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।