राजेंद्र शुक्ल जनसंपर्क और पीएचई मंत्री बनाए गये

रक्षाबंधन के दिन शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश ने नवनियुक्त मंत्रियों को जोरदार तोहफा दिया सभी को मंत्रालय आवंटित कर दिए गए हैं राजेंद्र शुक्ला को जनसंपर्क और पीएचई मंत्री बनाया गया है।

राजेंद्र शुक्ल जनसंपर्क और पीएचई मंत्री बनाए गये
मंत्री राजेंद्र शुक्ल

ज्ञात हो कि हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था । इसमें तीन विधायकों को शामिल किया गया था। राजभवन में शपथ दिलाई गई थी। इसमें दो कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री शामिल बनाए गये थे। नए मंत्रियों के बीच मंत्रालय का भी बटनवारा भी कर दिया गया है। गौरीशंकर चतुर्भुज बिसेन को नर्मदा घाटी विकास मंत्री बनाया गया है। राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जनसंपर्क मंत्रालय दिया गया है। राहुल लोधी (राज्य मंत्री) को कुटीर एवं ग्रामोद्योग (स्वतंत्र प्रभार) एवं वन मंत्रालय दिया गया है। सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन के दिन तोहफा दिया है।