111 नामों की 5वीं सूची जारी: रामायण के राम लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने कंगना को भी मैदान में उतारा, वरुण का कटा टिकट और बहुत कुछ

भाजपा ने होलिका दहन के दिन लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी कर दी भाजपा की इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले निर्णय लिए गए हैं मेनका गांधी को तो टिकट दिया गया लेकिन वरुण गांधी का टिकट काट दिया गया है। वहीं रामायण धारावाहिक में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं भाजपा की समर्थक अभिनेत्री कंगना रनौत को भी टिकट दिया गया है।

111 नामों की 5वीं सूची जारी: रामायण के राम लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने कंगना को  भी मैदान में उतारा, वरुण का कटा टिकट और बहुत कुछ

दिल्ली। बीजेपी ने रविवार को 111 उम्मीदवारों की टिकट लिस्ट जारी कर दी है । हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनौत, यूपी के सुल्तानपुर से मेनका गांधी को मैदान में उतरा गया गया है। रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और कांग्रेस से भाजपा में आए जतिन प्रसाद को भी टिकट दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ लोकसभा से रामायण के राम अरुण गोविल भाजपा के प्रत्याशी होंगे। पीलीभीत सीट से वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को टिकट दिया गया है। बक्सर से मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काट दिया गया है। कानपुर से सत्यदेव पचौरी का टिकट कटा है। उनकी जगह पर रमेश अवस्यूथी को मौका दिया गया है। यूपी की बरेली सीट से आठ बार के सांसद रहे संतोष कुमार गंगवार का भी टिकट बीजेपी ने काट दिया है। उनकी जगह पर छत्रपाल सिंह गंगवार को भाजपा ने टिकट दिया है। गाजियाबाद सीट से मंत्री वीके सिंह का टिकट कट गया है। अतुल गर्ग को भाजपा ने मौका दिया है। 

कहां से कितने उम्मीदवारों की हुई घोषणा 

भारतीय जनता पार्टी ने जो 111 नाम की सूची जारी की है। उसमें आंध्र प्रदेश से 6 बिहार से 17 गोवा से एक, गुजरात से 6, हरियाणा से 4, हिमाचल प्रदेश से 2, झारखंड से तीन , कर्नाटक से चार, केरल से 4, महाराष्ट्र से तीन मिजोरम से एक ,उड़ीसा से 18,  राजस्थान से 7, सिक्किम से एक, तेलंगाना से दो, उत्तर प्रदेश से 13 और पश्चिम बंगाल से 19 नाम शामिल है।