Dussehra: इस मर्तबा दशहरा होगा खास, देश के नामी भजन सम्राट आएंगे रीवा, जिन्होंने हाल ही में खूब सुर्खियां बटोरी थीं

एनसीसी मैदान में इस मर्तबा रावण, मेघनाद और कुंभकरण का एक साथ पुतला जलाया जाएगा। 23 अक्टूबर की के लिए तैयारियां तेज हो गई है। पुतला दहन के पहले संगीत मय कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। इसमें बाहर से कलाकारों को प्रस्तुति के लिए बुलाया गया है। इस मर्तबा रीवा में दहशरा पर्व पर देश के नामी भजन सम्राट और इंडियन आयडल फेम सिंगर को बुलाया जा रहा है। यह वही भजन सम्राट हैं जो अपनी शिष्या के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर खूब सुर्खियों में आए थे। इनके भक्तिमय गीतों से दशहरा का उत्सव खास बनेगा।

Dussehra: इस मर्तबा दशहरा होगा खास, देश के नामी भजन सम्राट आएंगे रीवा,  जिन्होंने हाल ही में खूब सुर्खियां बटोरी थीं
press conference

रीवा। नगर विजयादशमी उत्सव समिति ने पत्रवार्ता कर आयोजन की जानकारी दी है। प्रकाश तरानी अध्यक्ष, मोहित गुप्ता, देवेश कुमार सोनी नगर विजयादशमी उत्सव समिति रीवा ने बताया कि  24 अक्टूबर को सुरम्य संगीत के बीच दशहरा पर्व मनाया जायेगा।  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते यह आयोजन शाम 6 बजे से शुरू कर दिया जायेगा । आयोग की गाइडलाइंस का पालन करते हुए निर्धारित समय पर रावण मेघनाद कुंभकरण का पुतला दहन होगा। रीवा की परंपरा रही है कि किला से राजाधिराज की बग्घी आने के बाद ही पुतला दहन किया जाता है। इसे कायम रखा जाएगा। इस मर्तबा बैठक एवं कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की व्यवस्था को काफी सरल बनाया गया है। दो प्रमुख प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। गेट नम्बर एक आयुक्त निवास के सामने से एनसीसी मैदान आयोजन स्थल में अतिमहत्वपूर्ण पास धारकों का प्रवेश रहेग। गेट नम्बर दो, विवेकानंद पार्क की तरफ से टीआरएस कालेज से प्रवेश एवं पार्किंग रहेंगी। वीआईपी बैठक दीर्घा में पास धारक प्रवेश करेंगे।  मीडिया के लिए भी गेट दो से ही प्रवेश रहेगा। परिवार सहित आने वाले लोगों के लिए बैठक व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम में आम जनता को दशहरा देखने के लिए गुप्ता पेट्रोल पंप की तरफ से लाडली लक्ष्मी रोड से तथा सेंट्रल एकेडमी स्कूल से दो गेट खुले रहेंगे। आयोजन समिति ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग, सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कार्यक्रम की सफलता एवं जनमानस की सुरक्षा व्यवस्था की अपील की है।


भजन सम्राट अनूप जलोटा आएंगे
आयोजन समिति ने बताया कि दशहरा उत्सव में इस मर्तबा देश के नामी भजन गायब अनूप जलोटा आ रहे हैं। हालांकि उनका कार्यक्रम दशहरा के बाद पुरस्कार वितरण के दिन 2 नवंबर को रखा गया है। यह वही अनूप जलोटा हैं, जो 70 साल की उम्र में अपनी शिष्या के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर सुर्खियों में आए थे। दशहरा के दिन समा बांधने दो इंडियन आयडल फेम चेहरे नजर आएंगे। देवोजीत बनर्जी और प्रीती सरगम आएंगे। यह दोनों ही संगीतमय गीतों से समा बांधेंगे।