राहत भरी खबर: बढ़ रही है प्रकृति के सफाईकर्मियों की संख्या, गणना में पिछले साल से अधिक मिले

प्रकृति प्रेमियों के लिए राहतभरी खबर है। प्रकृति के सफाईकर्मियों की संख्या साल दर साल बढ़ रही है। तीन दिन चली गिद्धों की गणना से वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी काफी गदगद हैं। उनकी कोशिशें सफल रहीं। गणना में पिछले साल से भी अधिक गिद्ध मिले हैं। इस साल गणना में 1635 मिल हैं, यह आंकड़ा पिछले साल 1455 था। अप्रैल में फिर से गणना होगी।

राहत भरी खबर: बढ़ रही है प्रकृति के सफाईकर्मियों की संख्या, गणना में पिछले साल से अधिक मिले

सबसे अधिक सेमरिया में मिले गिद्ध, पहले चरण की गणना पूरी
रीवा। गिद्धों की गणना का पहला चरण पूरा हो गया है। तीन दिन चली गणना में पुराने रिकार्ड टूट गए। गिद्धों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले साल फरवरी में हुई गणना में कुल 1455 गिद्ध नजर आए थे। वहीं इस साल पहले चरण में गणना में 1635 गिद्ध नजर आए हैं। 180 प्लस हुए हैं।
ज्ञात हो कि गिद्धों को संरक्षण देने के लिए सरकार अभियान चला रही हैं। इनकी संख्या तेजी से कम हो रही थी। गिद्ध विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गए थे। इन गिद्धों को संरक्षित करने के लिए प्रतिबंधित दवाइयों के उपयोग को रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान का असर अब दिखने लगा है। इस साल हुई गिद्धों की गणना में इनकी संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में इनकी संख्या 180 प्लस पहुंच गई है। वर्ष 2024 में पहले चरण की गणना में कुल 1455 गिद्ध मिले थे। वहीं इस साल 2025 फरवरी में तीन दिनों की गणना में 1635 गिद्ध मिले हैं। इन बढ़ती संख्या के आंकड़ों से ही स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।


अब अप्रैल में होगी दूसरे चरण की गणना
गिद्धों की गणना साल में दो मर्तबा होती है। पहले चरण की गणना फरवरी और दूसरे चरण की गणना अप्रैल में होती है। पहले चरण की गणना तीन दिनों तक चली। अब दूसरे चरण की गणना का इंतजार है। सभी बीट में गणना की गई। इसके लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया था। सुबह 7 से 9 बजे तक गिद्धों की गणना की गई। इस कार्य में सीसीएफ, डीएफओ, एसडीओ से लेकर वनरक्षक, वनपाल तक तैनात रहे।
सर्वाधिक गिद्ध सेमरिया क्षेत्र में दिखे
गिद्धों की गणना में सेमरिया इस बार भी सबसे ऊपर रहा। यहां सबसे अधिक गिद्ध नजर आए। पहले दिन सेमरिया में 242, दूसरे दिन 212 और तीसरे दिन 346 गिद्ध नजर आए। इसके अलावा सिरमौर में पहले दिन 71, दूसरे दिन 99 और तीसरे दिन 146 मिले। ऐसे में यह कह सकते हैं कि सेमरिया के बाद सिरमौर गिद्धों के मामले में दूसरे नंबर पर है।
परिक्षेत्रवार गिद्धों की गणना की स्थिति
परिक्षेत्र     17 फरवरी    18 फरवरी    19 फरवरी
अतरैला              58             52          103
डभौरा                07             16          07
रीवा                   19             23         107
सिरमौर               71            99         146
सेमरिया             242          212         346
हनुमना                23            54          50
योग                   420          456        759
------------
2024 में प्रथम चरण में गिद्धों की गणना की स्थिति
परिक्षेत्र     16 फरवरी    17 फरवरी    18 फरवरी
अतरैला                 15              82        80
डभौरा                    30             16        30
रीवा                      30              61        137
सिरमौर                 15             122        130
सेमरिया                151            233        237
हनुमना                  25               27        34
योग                      266            541        648