Retired कर्मचारी ने Bank से निकाले थे 50 हजार तभी लूटने आ गए बदमाश

लूट और डकैती की वारदातें कम नहीं हो रही है। बुजुर्गों और महिलाओं को खास तौर पर टारगेट बनाया जा रहा है। सोमवार को एक बड़ी वारदात होते होते रह गई। रिटायर्ड कर्मचारी Bank से 50 हजार रुपए निकाल कर चले थे। तभी उन्हें लूटने बदमाश पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने दौड़ाया तब बैंग फेंक कर बदमाश भाग निकले।

Retired कर्मचारी ने Bank से निकाले थे 50 हजार तभी लूटने आ गए बदमाश

REWA.घटना शहर के Shilpi Plaza की बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो जिस बुजुर्ग के साथ वारदात हुई वह शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामसुशील पाण्डेय 72 वर्ष निवासी गोपाल नगर है। वह सोमवार की दोपहर pension निकालने SBI दीप काम्पलेक्स शाखा पहुंचे थे। 50 हजार रुपये निकाले और उसे बैग में रख लिया। बैंक से निकलने के बाद वह सीधे Shilpi Plaza A Block के पीछे चाय की दुकान पर पहुंचे। चाय की दुकान पर टेबिल पर बैग रखकर चाय पीने लगे। तभी बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और उनमें से एक ने बैग उठाकर दौड़ लगा दी। वहीं दूसरा बदमाश बाइक पर बैठा था। समय रहते स्थानीय लोगों की नजर पड़ गई। बदमाशों के पीछे पड़ गए। इस दौरान बदमाश रुपयों से भरा बैग फेंक कर भाग निकले। civil Line पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दिया है।
Bank से ही कर रहे थे रैकी
पीडि़त बुजुर्ग का पीछा बदमाश बैंक से ही कर रहे थे। वह उनकी रैकी में लगे थे। लेकिन रास्ते में उन्हें लूटपाट करने का मौका नहीं मिला। जब व चाय पीने के लिये रुके तभी बदमाशों ने लूट का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही है। अब तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया है। इस तरह के लोग बैंकों के अंदर और आसपास सक्रिय रहते हैं। बुजुर्ग और महिलाओं को ही टारगेट करते हैं। बड़ी रकम निकालने वालों पर नजर रखते हैं।