रीवा के डॉक्टर ने बढ़ाया मान, नीट पीजी एग्जाम में किया प्रदेश में टॉप

सिविल अस्पताल सिरमौर में पदस्थ एक डॉक्टर ने रीवा का मान बढ़ाया है। पीजी नीट एग्जाम में उन्होंने टॉप किया है। सबको पीछे छोड़ दिया है। उनकी इस उपलब्धि से अस्पताल स्टाफ और उनका परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

रीवा के डॉक्टर ने  बढ़ाया मान, नीट पीजी एग्जाम में किया प्रदेश में टॉप
Dr shrikant Shukla

रीवा। ज्ञात हो कि सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉ श्रीकांत शुक्ला के पिता महेन्द्र कुमार शुक्ला उनके पिता एमपीईबी में कर्मचारी थे। उनका निधन 2005 में ही हो गया था। मृत्यु के उपरांत उन्होंने कड़ी मेहनत कर पढ़ाई की। परिवार के सदस्यों ने श्रीकांत शुक्ला को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। परिवार के मेहनत तब रंग लाई जब उनका चयन एमबीबीएस में पहले ही प्रयास में हो गया। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा विद्या ज्योति सिरमौर से ली। 12 वीं के बाद यूजी मॉडल साइंस कॉलेज से की। श्रीकांत ने एमबीबीएस का इंट्रेस एग्जाम दिया और पहले ही प्रयास में सफलता मिली। एबीबीएस में सलेक्शन के बाद उन्होंने श्याम शाह मेडिकल कॉलेज का चयन किया। यहीं से उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद  जूनियर रेसीडेंस के रूप में उन्होंने ईएनटी विभाग में काम किया। इसके बाद उनका चयन सिविल अस्पताल सिरमौर में हो गया। काम के साथ ही वह नीट की तैयारी करते रहे। वर्ष 2023 में नीट पीजी की परीक्षा दी। इस परीक्षा में उन्होंने रिकार्ड कायम कर दिया। प्रदेश भर के परीक्षार्थियों को कहीं पीछे छोड़ दिया और टॉप किया। उनके परिवार में माता भानु किशोरी शुक्ला, बड़े भाई लक्ष्मीकांत शुक्ला और एक बहन है। भाई सतना मंडी में पदस्थ हैं। बह रेडियो पुलिस भोपाल में है। उनकी इस सफलता पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया है। श्रीकांत शुक्ला का कहना है कि वह एमडी मेडिसिन बनना चाहते हैं। पीजी की पढ़ाई करने के बाद इसी क्षेत्र में जनता की सेवा करेंगे।