आधी रात को रीवा चिरहुला नाथ पहुंचे मंदिर पहुंचे धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडि़त धीरेन्द्रकृष्ण शात्री रीवा में चिरहुला नाथ के दरबार पर माथा टेकने पहुंचे। वह आधी रात को यहां पहुंचे। पट बंद था। भगवान के दर्शन कर वह चले गए।

आधी रात को रीवा चिरहुला नाथ पहुंचे मंदिर पहुंचे धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री

रीवा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडि़त धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को चिरहुलानाथ स्वामी ने अपने दर पर बुला लिया। उन्हें आधी रात को आना पड़ा। दरअसल वह बागेश्वर धाम से रीवा होते हुए इलाहाबाद जा रहे थे। उन्हें इलाहाबाद से गया जाना था। रीवा पहुंचने पर वह सीधे चिरहुलानाथ स्वामी के दर्शन करने पहुंच गए। रात करीब डेढ़ बजे हुए थे। मंदिर का पट बंद था। फिर भी उन्होंने चिरहुलानाथ मंदिर पहुंच कर भगवान के दर्शन किए। मंदिर की परिक्रमा लगाई और चिरहुलानाथ स्वामी के चरणों पर दंडवत प्रमाण किया। इसके बाद वह यहां से इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए। चिरहुलानाथ स्वामी महाराज के दर्शन का जिक्र उन्होंने अपने दरबार में भी किया। उन्होंने कहा कि वह रीवा में सुबह चिरहुला श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन किए। दिव्य स्थान है।