रीवा डीईओ औचक निरीक्षण पर पहुंचे स्कूल तो लटका मिला ताला

जिला शिक्षा अधिकारी शनिवार को स्कूलों का औचक निरीक्षण करने निकले। दोपहर में वह जब मऊगंज जिला अंतर्गत बहेरा डाबर स्कूल पहुंचे तो गेट पर ही ताला लगा था। स्कूल बंद कर शिक्षक और प्राचार्य जा चुके थे। मौके पर हालात देखकर डीईओ के ही होश उड़ गए। अब सब के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।

रीवा डीईओ औचक निरीक्षण पर पहुंचे स्कूल तो लटका मिला ताला

रीवा। जिला शिक्षा अधिकारी गंगा प्रसाद उपाध्याय शनिवार को कई स्कूलों का निरीक्षण किए। रीवा में गोविंदगढ़ की स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद वह मऊगंज जिला पहुंचे। हाई स्कूल बहेरा डाबर जब पहुंचे तो वहा सब कुछ बंद मिला। जिला शिक्षा अधिकारी मौके पर स्कूल की हालत देखकर दंग रह गए। कोई भी शिक्षक और प्राचार्य नहीं मिला। हद तो यह है कि स्कूलों में अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। फिर भी स्कूल बंद मिली। इस लापरवाही पर जिला शिक्षा अधिकारी एक्शन की तैयारी में हैं।


शासकीय माध्यमिक शाला हर्रहा में शिक्षक गायब मिलीं
जिला शिक्षा अधिकारी दोपहर करीब 3.25 बजे औचक निरीक्षण में शासकीय माध्यमिक विद्यालय हर्रहा पहुंचे। मौके पर एक भी छात्र नहीं मिला। स्कूल खुली मिली लेकिन पढऩे वाले छात्र गायब थे। स्कूल में दो शिक्षक पदस्थ हैं। इसमें देवराज कोल सहायक अध्यापक और श्रीमती आरती सिंह प्राथमिक शिक्षक हैं। इसमें देवराज कोल प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। आरती सिंह हस्ताक्षर कर गायब मिली। संस्था में पदस्थ शिक्षकों में श्रीमती आरती ङ्क्षसह को संस्था का प्रभारी होना चाहिए लेकिन शासकीय दायित्व से बचने के लिए संस्था के प्रभारी प्रधानाध्यापक काप्रभार नहीं लिया। कर्मचारी उपस्थिति पंजी में कर्मचारियों के अवकाश को लेखा जोखा भी संधारित नहीं मिला। संस्था में समय सारिणी नहीं बनाई पाई गई। उपस्थित शिक्षक देवराज कोल ने बताया कि श्रीमती आरती सिंह कक्षा 6 से 8 वीं तक की कक्षा अध्यापक हैं। रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं किया गया। छात्र अभिभावक सम्पर्क रजिस्टर, मूल्यांकन रजिस्टर कैश बुक प्रस्तुत नहीं किया गया। स्कालर अपूर्ण पाया गया।