रीवा डीईओ अचानक पहुंचे इस स्कूल, शिक्षक ही गायब मिले

शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी हनुमना के जड़कुड़ स्कूल औचक निरीक्षण में पहुंच गए। यहां अतिथि शिक्षक नदारद मिले। कक्षा मं उपस्थिति भी कम मिली। मध्यान्य भोजन भी संचालित नहीं पाया गया। डीईओ के निरीक्षण में स्कूल की पोल खुल गई। नदारद शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।

रीवा डीईओ अचानक पहुंचे इस स्कूल, शिक्षक ही गायब मिले

REWA। शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी शासकीय हाई सकूल जड़कुड़ डाइस कोड 231407149 का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। दोपहर 1.14 बजे विद्यालय में 5 अतिथि शिक्षकों में दो अनुपस्थित पाए गए। सत्यनारायण यादव, पंकज पराग दुबे इनमें शामिल हैं। स्कूल में कक्षा 1 से 10वीं तक कुल  515 छात्र दर्ज हैं लेकिन मौके पर 238 छात्र ही उपस्थित मिले। स्कूल का निरीक्षण करने में कई और अनियिमतताएं मिली। शिक्षक दैनंदनी संधारित नहीं मिली। कर्मचारी उपस्थिति पंजी की फोटो वाट्सअप द्वारा संकुल प्राचार्य को भेजा जाना नहीं पाया गया। स्कूलों में शासकीय अभिलेखों का संधारण नहीं पाया गया। प्राथमिक विद्यालय में राधा स्व सहायता समूह जड़कुड़ को मध्यान्ह भोजन संचालन की जिम्मेदारी दी गई लेकिन संचालन नहीं पाया गया। माध्यमिक विभाग में देवधारा स्व सहायता मध्यान्ह भोजन संचालित करता है लेकिन वहां भी बंद पाया गया। मध्यान्ह भोजन पंजी का संधारण नहीं मिला। रसोइयां एवं प्रभारी शिक्षक के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। संस्था में पानी की कोई व्यवस्था नहीं मिली। बच्चे स्कूल के पास ही रामभजन गुप्ता के घर में स्थिति हैंडपंप से पानी पीने को मजबूर हैं। शौचालय में गंदगी मिली। डीईओ ने बच्चों से पूछा तो पता चला कि शिक्षक कक्षा में पढ़ाने ही नहीं आते। शैक्षणिक वातावरण अत्यंत दयनीय पाया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बलिकरण सिंह कार्य के प्रति लापरवाह पाए गए। इनकी लापरवाही के कारण विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण खराब है।